शेड्यूल आने से पहले जान लीजिए किस तारीख से शुरू हो रहा है IPL 2022!
कितने होंगे मैच, कब होगा फाइनल, सारी जानकारी.
Advertisement

2 अप्रैल से शुरू हो सकता है IPL 2022 (फोटो: पीटीआई)
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL). दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग. यूं तो IPL को लेकर फैंस में रोमांच हर साल बना रहता है लेकिन 2022 में होने वाला IPL कुछ ख़ास है. इसको लेकर रोमांच अलग ही लेवल पर है. मेगा ऑक्शन होना है, बड़े-बड़े खिलाड़ी एक टीम से दूसरी टीम में जाने वाले हैं, दो नई टीमें मैदान पर उतरने वाली हैं, हर बार से ज्यादा मैच देखने को मिलने वाले हैं और साथ ही ये टूर्नामेंट और भी बड़ा होने वाला है. इन सारी चीदज़ों के साथ अब IPL 2022 के शुरू होने की तारीख़ को लेकर तस्वीर साफ हो गई है. IPL का 15वां सीज़न अप्रैल के महीने से शुरू होने वाला है. खबर है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI), 2 अप्रैल से IPL 2022 की शुरुआत करने की योजना बना रहा है. क्रिकबज़ को मिली जानकारी के मुताबिक BCCI ने सभी टीम मालिकों को सूचित कर दिया है कि IPL 2022 का पहला मैच 2 अप्रैल से खेला जा सकता है. हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है. क्रिकबज़ ने जो जानकारी दी है. उसके मुताबिक IPL के अगले सीज़न में आठ टीमों के 60 मुकाबलों के बजाए 10 टीमों के 74 मुकाबले खेले जा सकते हैं. जबकि टूर्नामेंट लगभग 60 दिन लंबा हो सकता है. इतना ही नहीं टूर्नामेंट का फाइनल भी जून में खिसकने की उम्मीद है. हो सकता है इस बार के IPL का फाइनल जून के फर्स्ट-हाफ यानि 4-5 तारीख को खेला जाएगा. हालांकि सभी टीमें 14 मुकाबले हीं खेलेंगी. कहां और किसके बीच होगा पहला मुक़ाबला? खबर के मुताबिक पहला मैच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा सकता है. वैसे भी IPL का एक ट्रेंड है जो पहले सीज़न से चला आ रहा है. पिछले सीज़न की विनिंग टीम ही अगले सीज़न का पहला मैच खेलती है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) IPL 2021 की चैंपियन टीम है तो ऐसे में कुछ बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो उम्मीद है कि पहला मैच CSK ही खेलेगी. IPL सीज़न 2021 कोविड की वजह से दो अलग-अलग हिस्सों में खेला गया था. पहला हिस्सा भारत में हुआ था जबकि कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से इसे बीच में ही रोक दिया गया. इसके बाद 19 सितम्बर से UAE में IPL का दूसरा हिस्सा खेला गया. जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता.
Advertisement









