The Lallantop

इरफान पठान ने बताया, किन चार खिलाड़ियों को रिटेन करेगा मुंबई इंडियंस

ये जो चार तस्वीरें दिख रही हैं इनमें एक खिलाड़ी होगा बाहर.

Advertisement
post-main-image
तो इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है मुम्बई इंडियंस (फोटो - पीटीआई)
IPL 2022 के ऑक्शन में अब ज़्यादा वक्त नहीं बचा है. ऐसे में सभी फ्रेंचाइज़ ज़ोर-शोर से तैयारियों में जुट गई हैं. ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइज़ को चार खिलाड़ियों की लिस्ट बनानी है. जिन्हें वो रिटेन कर सकते हैं. ऐसे में पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने मुम्बई इंडियंस टीम के उन खिलाड़ियों की लिस्ट बनाई है, जिन्हें IPL की सबसे सफल टीम रिटेन कर सकती है. हालांकि पांच बार की IPL चैम्पियन टीम मुम्बई इंडियंस के लिए ये बड़ा सिरदर्द होगा कि अपने कोर ग्रुप में से किस खिलाड़ी को रिटेन करें और किसे छोड़ें. क्योंकि इस टीम के पास रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कायरन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, क्विंटन डी कॉक जैसे कई ऐसे खिलाड़ी हैं. जिन्हें वो अगले सीज़न फिर से अपने साथ रखना चाहेंगे. # MI के लिए इरफान की सलाह? इरफान पठान ने मुम्बई इंडियंस के रिटेन करने वाले खिलाड़ियों पर बात करते हुए स्टार स्पोर्टस के शो में कहा,
'ईशान किशन मुम्बई इंडियंस की पहली पसंद हो सकते हैं. हार्दिक पंड्या के लिए, आपको समझना होगा. बीते एक साल में उनकी फॉर्म में काफी गिरावट आई है, तो मुम्बई को इस बात की जानकारी होगी. ऑक्शन से पहले जब आपको पहले चार खिलाड़ियों को चुनना होता है तो कई चीज़े दिमाग में चलती हैं.'
अपनी बात आगे रखते हुए इरफान ने कहा,
'मुझे लगता है कि वो लम्बे समय का प्लान लेकर चलेंगे और सोचेंगे – क्या हम हार्दिक पंड्या में निवेश कर सकते हैं या फिर ईशान किशन में? फ्यूचर को देखते हुए वो शायद ईशान किशन के साथ जाएं और फिर हार्दिक पंड्या के साथ.’
विदेशी खिलाड़ियों के चुनाव पर इरफान ने बताया,
'विदेशी खिलाड़ियों में कायरन पोलार्ड होंगे, इस बारे में बिल्कुल शक नहीं, कम से कम मेरे दिमाग में. मुझे नहीं पता मुम्बई इंडियंस क्या सोच रही है. वह वो व्यक्ति हैं जिसने आपको इतने सालों से लगातार मैच जिताए हैं. उनकी बल्लेबाज़ी अभी भी कमाल की है. और जब बात खेल को खत्म करने की और बड़े हिट लगाने की आती है, तब वो अभी भी पॉवर हॉउस हैं.'
ईशान किशन और कायरन पोलार्ड के दो नामों की तरफ इशारा करते हुए इरफान ने बाकी दो नाम भी बताए. उन्होंने कहा,
'पोलार्ड निश्चित रूप से रिटेन प्लेयर्स में होंगे. मैं जरूर कायरन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या को लूंगा. मैं अन्य दो खिलाड़ियों का नाम भी ले सकता हूं. नंबर वन पर रोहित शर्मा और नंबर दो पर जसप्रीत बुमराह.'
रिटेन पॉलिसी के बारे में आपको बताएं तो टीमें सिर्फ चार खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं. जिसमें ज्यादा से ज्यादा तीन भारतीय खिलाड़ी और दो विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं. साथ ही खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है.

Advertisement
Advertisement