The Lallantop

SRHvsCSK: जब अंबाती रायडू और विजय शंकर एक दूसरे के आमने सामने हुए

सबकी नजर 3-D चश्मे वाले रायडू पर थी.

Advertisement
post-main-image
विजय शंकर और अंबाती रायडू ने मैच में वो किया जिसकी उम्मीद कम थी.
IPL 2019 का 33वां मैच. एक खास मैच. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच. बाजी मारी हैदराबाद ने ही. चेन्नई को मिली इस सीजन की दूसरी हार. मगर इन सबके बीच एक बात देखने वाली थी. वो ये कि इंडिया की वर्ल्ड कप टीम के ऐलान के बाद यहां चेन्नई के लिए अंबाती रायडू और हैदराबाद के लिए विजय शंकर खेल रहे थे. दोनों मैदान पर आमने सामने थे. दोनों का मुकाबला 5 गेंद के लिए हुआ जब रायडू बैटिंग कर रहे थे और शंकर बॉलिंग. अपने ओवर की पहली ही गेंद पर चेन्नई के फफ डू प्लेसी को विजय शंकर ने आउट कर दिया और फिर सामना करने आए अंबाती रायडू. ये देख फैन्स का शोर और बढ़ गया. ओवर खत्म हुआ तो विजय शंकर और रायडू एकदूसरे की तरफ बढे. दोनों ने हाथ मिलाया और मामलूी सा हग किया. ये देखते ही क्राउड को समझ आ गया है कि दोनों के मन में एक दूसरे के लिए कोई खराब भावना नहीं है. रायडू ने इस मैं में 21 गेंदों पर 25 रन बनाए और शंकर ने दो ओवरों में 11 रन देकर एक विकेट लिया. इन दोनों के बीच का ये मैच हर कोई इसलिए भी देखना चाह रहा था क्योंकि अंबाती रायडू ने एक दिन पहले एक मजेदार ट्वीट करके विजय शंकर के वर्ल्ड कप टीम में शामिल किए जाने पर निशाना साधा था. चीफ सलेक्टर एमएसके प्रसाद ने टीम का ऐलान करते हुए कहा था कि विजय शंकर को इसलिए टीम में लिया गया है क्योंकि वो अपने साथ 3-डाइमेंशनल क्वालिटी लाते हैं. यानी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग. यानी शंकर 3-D अफेक्ट वाले प्लेयर हैं. इस पर अंबाती रायडू ने ट्वीट करके लिखा था कि मैंने 2019 वर्ल्ड कप देखने के लिए एक 3-D चश्मा ऑर्डर कर दिया है. Rayudu tweet रायडू का ये अटैक सीधे तौर पर उन्हें नजरअंदाज करने और विजय शंकर को जगह देने को लेकर था. मगर अब एक दिन बाद बीसीसीआई ने रायडू, ऋषभ पंत और नवदीप सैनी को स्टैंडबाय प्लेयर घोषित कर दिया है. यानी किसी भी प्लेयर को अगर इंजरी होती है तो इनमें से किसी को भी खिलाया जा सकता है. 17 अप्रैल को जब महेंद्र सिंह धोनी रायडू के कंधें पर हाथ डालकर हैदराबाद के ग्राउंड पर ट्रेनिंग के लिए उतरे थे तो क्राउड ने खूब चीयर करके दोनों का स्वागत किया था. यहां एक दिलचस्प बात ये थी कि हैदराबाद के लोकल बॉय रायडू चेन्नई के लिए खेल रहे थे और चेन्नई के लोकल बॉय विजय शंकर हैदराबाद की जर्सी पहनकर मैदान पर थे.
लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-

Advertisement
Advertisement