श्रेयस अय्यर को भरोसा नहीं हो रहा कि टीम की बैटिंग ऐसे भड़भड़ा कर गिर पड़ी है.
1 अप्रैल का दिन. आईपीएल का 13वां मैच. पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन का मोहाली ग्राउंड. एक वक्त पर मैच दिल्ली जीत चुकी थी. 167 का टारगेट मिला था और 144/4 का स्कोर भी हो चुका था. वो भी 16.4 ओवरों में. यानी यहां से कितनी भी फिसड्डी टीम होती, मैच जीत ही जाती. मगर ये डेल्ही कैपिटल्स थी और इन्हें यहां अप्रैल फूल बनाना था. तो सीरियसली ही हार गए. 144/4 के आगे 144/5 हुए,147/6, 148/7, 148/8, 152/9 और 152/10 हो गए. यानी आखिरी 7 विकेट सिर्फ 8 रन पर गंवा दिए. इनमें कोई पुछल्ले बल्लेबाज नहीं थे. इनमें क्रिस मोरिस, कोलिन इंग्राम, हर्षल पटेल, हनुमा विहारी सरीखे बल्लेबाज भी थे. अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे सैम करेन ने दिल्ली की रेल बना दी. हैटट्रिक ली. सिर्फ 2.2 ओवर फेंके और 11 रन देकर 4 को निपटा दिया. दिल्ली की बैटिंग का इस तरह ताश के पत्तों सा ढहना अच्छे संकेत नहीं है. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब कप्तान श्रेयस अय्यर से पूछा गया तो वो बोले- बाहर से बैठकर ये देखना कि आपकी टीम एक वक्त पर मैच जीत रही थी और फिर इस तरह पूरी बैटिंग ढह गई, बहुत दुखद है. हमें अपनी इस कमजोरी पर काम करना होगा. इस एक मैच से काफी कुछ सीखेगी टीम और आगे ये गलती नहीं करेगी. मोरिस औऱ पंत की विकेट एक के बाद एक गिरने पर टीम में पैनिक फैल गई जिससे पूरी बैटिंग कॉलैप्स कर गई. हमने गेंदबाजी भी अच्छी नहीं की थी. हमारी टीम में काफी टैलंट है मगर हमें मैदान पर स्मार्ट बनना होगा. हम इतने नजदीकी मैच नहीं हार सकते. हैटट्रिक का वीडियो देखिए-
वहीं अश्निन ने कहा- हमारे पास सिर्फ 25 रन बचाने को थे और ऋषभ पंत छक्के मार रहे थे. ऐसे में मेरे पास शमी और करेन दो ही ऑप्शन थे. मगर दोनों ने कमाल की गेंदबाजी की और मजा आ गया." अब टीम हार गई और सारी लाइमलाइट पंजाब के सैम करेन ले गए तो सोशल मीडिया भी इस ऑलराउंडर की तारीफ करते नहीं थक रहा. 21 साल के करेन को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.
ट्विटर रिएक्शन्स देखिए-
इस मैच का वीडियो भी देखिए-