इस मैच में कई रिकॉर्ड बने. हम बात करेंगें आईपीएल में सबसे तेज 50 रन की पार्टनरशिप के रिकॉर्ड के बारे में. इस मैच में आईपीएल के सबसे तेज़ 50+ के पार्टनरशिप का रिकॉर्ड टूट गया. आंद्रे रसल और शुभमन गिल ने नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इन दोनों बैट्समैन ने 14 गेंदों में 53 रनों की पार्टनरशिप की है. इस पार्टनरशिप के दौरान 1 चौका और 7 छक्के लगाए गए. इस पार्टनरशिप में रसल ने 47 और शुभमन गिल ने 3 रन बनाए.

आंद्रे रसल ने बेंगलोर का धागा खोल दिया.
इससे पहले आईपीएल में सबसे तेज 50 रन की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड क्रिस गेल और तिलकरत्ने दिलशान के नाम था. इन दोनों बैट्समैन ने आईपीएल 2011 में यह रिकॉर्ड बनाया था. इस 50 रन के लिए दोनों बैट्समैन ने 16 गेंदें खेलीं थी. इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने कोच्चि टस्कर्स केरल को 41 गेंद रहते 9 विकेट से हरा दिया था.

क्रिस गेल और तिलकरत्ने दिलशान
इसी मैच में प्रसाद परमेस्वरन एक ओवर में 37 रन पिटे थे. इस ओवर में गेल ने 36 रन बनाए थे. इस ओवर में 4 छक्के और 3 चौके लगे थे. एक रन नो बॉल के मिले थे. यह अब भी रिकॉर्ड है जिसे कोई भी बॉलर तोड़ना भी नहीं चाहेगा.
आईपीएल में रन के हिसाब से हाईएस्ट पार्टनरशिप 229 रनों की है जिसे विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ बनाया था. दूसरा हाईएस्ट पार्टनरशिप भी इन दोनों बैट्समैन के नाम ही है. 215 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप साल 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया गया था.
वीडियो- IPL 2019: विराट कोहली की शानदार बैटिंग और 200+ स्कोर के बाद आंद्रे रसल ने भरा RCB में भूसा












