IPL की दीवानगी का आलम है ये.
जब
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हुई थी तो इसकी मार्केटिंग के अनोखे तरीकों ने दुनिया को हैरान कर दिया था. 12वां एडिशन चल रहा है. लेकिन IPL का क्रेज़ आज भी बरकरार है. बिजनेस करने वाले इसकी लोकप्रियता को भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. हर गली, नुक्कड़ में IPL के विज्ञापन दिख जाते हैं. रेस्टोरेंट और बार में तो बाक़ायदा बड़ी स्क्रीन लगाए जाती है.
तस्वीर हैदराबाद की बताई जा रही है. किसी रेडिट यूज़र ने इसे पोस्ट किया. अब हर कहीं वायरल हो रही है. (साभार- रेडिट)आजकल एक गाड़ी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें एक गाड़ी के ऊपर लाइव स्कोर बोर्ड लगा है. ये फोटो पहले रेडिट पर किसी ने शेयर की. क्योंकि, तरीका लोगों को खींचने वाला था इसलिए फोटो भी वायरल हो गई. गाड़ी तेलंगाना नंबर की है. पोस्ट के मुताबिक, ये तस्वीर हैदराबाद की बताई जा रही है. इस टाटा इंडिका कार की छत पर लगे इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर लगातार स्कोर अपडेट होता रहता है. लल्लनटॉप स्टाइल में बोलें तो कतई चौचक इंतज़ाम किया है ड्राइवर ने. ये तस्वीर ICC तक पहुंच गई. ICC ने इमोजी लगाकर शेयर करते हुए लिखा-
जब क्रिकेट जिंदगी हो...और आगे दिल बनाया. देख लीजिए ट्वीट.
गाड़ी की छत पर लगे बोर्ड में चेन्नेई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मैच का स्कोर दिख रहा है. यानी तस्वीर 6 अप्रैल, 2019 की होनी चाहिए. ये मैच चेन्नई में हुआ था. मेज़बान चेन्नई ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था. तय ओवरों में चेन्नई ने 160 रन बनाए थे, वहीं पंजाब की टीम 138 रन ही बना सकी थी. चेन्नई ने ये मुकाबला 22 रनों से जीता था. बहरहाल, अभी IPL बाकी है और लोगों का जोश भी. तैयार रहें ऐसे ही नायब तरीकों के लिए...:)
वीडियो- बेगूसराय के युवा क्या कन्हैया कुमार का समर्थन करेंगे?