वीडियो- IPL 2019 की तरह 2012 में अम्पायरिंग से नाराज़ धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में की थी मैदान में बहस
स्टोक्स के इस कैच से हेनरिक्स का एक जाबड़ कैच याद आ गया
IPL वाला कैच तो आपने देखा ही होगा, वह कैच हम दिखाते हैं आपको!
Advertisement

फोटो - thelallantop
11 अप्रैल को चेन्नई और राजस्थान के बीच आईपीएल का मैच खेला गया. इस रोमांचक मैच में चेन्नई ने राजस्थान को हरा दिया. इस मैच में बेन स्टोक्स ने केदार जाधव का जबरदस्त कैच पकड़ा. कैच लेने के बाद स्टोक्स जैसे खुश नज़र आ रहे थे शायद उन्हें भी यकीन नहीं हो रहा था कि उन्होंने यह कैच लपक लिया है. सोशल मीडिया पर कई लोग इस कैच को इस आईपीएल सीजन का सबसे लल्लनटॉप कैच बता रहे हैं. इस कैच को देखकर हमें एक कैच ऐसे याद की गई जिसे BBL (बिग बैश लीग) के सीजन 2018 में लिया था. BBL एक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट है जिसे ऑस्ट्रेलिया में खेला जाता है. आइए जानते हैं उस कैच के बारे में जिसे मोइसेस हेनरिक्स ने लिया था. BBL 2018 का दसवां मैच 27 दिसंबर 2018 को सिडनी में खेला गया था. इस मैच में सिडनी सिक्सर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 130 रन बनाए थे. बाद में मेलबर्न बैटिंग को आई और 9 ओवर के बाद मेलबर्न का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 91 रन था. बैटिंग कर रहे थे लेरिन और बॉलिंग पर थे स्टीव ओ कैफ़ी. लेरिन ने कवर में शॉट लगाया लेकिन मोइसेस हेनरिक्स ने शानदार कैच लपका था. इस मैच को मेलबर्न ने जीता था. उस शानदार कैच का वीडियो देखिए.
इस कैच की खूब तारीफ हुई थी. हाल ही में इस कैच वाले क्षण को विजडन-एमसीसी (मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब) क्रिकेट ने क्रिकेट 2018 की सबसे अच्छी तस्वीर बताई है. इसे एमसीसी फोटो ऑफ दी ईयर का अवॉर्ड दिया गया है. [अगर वीडियो चलने में दिक्कत आ रही हो तो उसे अगले टैब में प्ले करके देखा जा सकता है.]
वीडियो- IPL 2019 की तरह 2012 में अम्पायरिंग से नाराज़ धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में की थी मैदान में बहस
वीडियो- IPL 2019 की तरह 2012 में अम्पायरिंग से नाराज़ धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में की थी मैदान में बहस
Advertisement













