The Lallantop

कभी मैच के बाद बवाल काटने वाले शाहरुख़ ने दिल ख़ुश करने वाला काम किया है

अरे वो साल दूसरा था, ये साल दूसरा है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
वो साल दूसरा था, ये साल दूसरा है. साल 2012 में मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के एक मैच के बाद शाहरुख़ खान की सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ अच्छी खासी झड़प हुई थी. इसके बाद मुंबई क्रिकेट असोसिएशन ने उन्हें वानखेड़े स्टेडियम में 5 सालों के लिए बैन कर दिया था. 2016 में इस पूरे मामले कि इन्क्वायरी बंद हुई थी. पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि शाहरुख़ खान ने शराब नहीं पी हुई थी. साल 2015 में शाहरुख पर लगा बैन भी हटा लिया गया था. शाहरुख़ ने अपने बचाव में कहा था कि मुंबई क्रिकेट असोसिएशन के एक अधिकारी ने उनसे बदतमीज़ी से बात की थी और उस वक़्त शाहरुख़ के साथ कुछ बच्चे भी मौजूद थे. वहीं मुंबई क्रिकेट असोसिएशन का कहना था कि शाहरुख़ ने उन्हीं बच्चों के सामने गालियां बकी और झगड़ा किया. ऑडियो क्लिप्स में एक आवाज़ सुनाई दी "यहीं गाड़ दूंगा @#$*!" इस बारे में शाहरुख़ ने कहा कि ये उनकी आवाज़ नहीं थी. साल बदला और आया 2019. मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का ही मैच. इस बार ईडेन गार्डन्स में. शाहरुख़ खान की टीम इस मौके पर भी मैच जीत गई थी. मैच ख़त्म होने के बाद टीम मैदान का एक चक्कर काट रही थी. शाहरुख़ भी साथ में थे. जब वो वापस जाने लगे तो उन्हें एक लड़का मिला. व्हील चेयर पर. वो लड़का शाहरुख़ का और केकेआर का फैन था. शाहरुख़ को देखकर काफ़ी एक्साइटेड था और ये साफ़ दिखाई दे रहा था. शाहरुख़ ने उस लड़के से मुलाक़ात की और उससे कहा कि अब वो उससे अगले साल मिलेंगे. इस लड़के की भी कहानी है. ये है हर्शुल गोयनका. हर्शुल को सेरीब्रल पैल्सी है. इसकी वजह से हर्शुल व्हील चेयर पर रहते हैं और उनके शरीर की क्षमताओं पर असर पड़ा है. हर्शुल साल 2014 से कोलकाता में होने वाले मैचेज़ कभी भी मिस नहीं करते हैं और अपनी मां रजनी के साथ आते हैं. हर्शुल को मैच के टिकट्स शाहरुख़ खान ही पहुंचवाते हैं. साल 2018 में गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स का साथ छोड़कर दिल्ली का साथ पकड़ा था. गंभीर ने उस वक़्त हर्शुल की तस्वीरों के कोलाज को एक टीशर्ट पर प्रिंट करवा कर उसकी तस्वीर ट्वीट की थी. गंभीर हर्शुल को बॉस बुलाते हैं. गंभीर ने ये भी कहा था कि वो चाहते हैं कि हर्शुल दिल्ली की टीम को सपोर्ट करने लग जाएं. उन्होंने हर्शुल को डेल्ही डेयरडेविल्स की टीशर्ट भी भेजी थी. गंभीर का हर्शुल के लिए लिखा फ़ेसबुक पोस्ट:
वीडियो- क्या हुआ जब खोई हुई गेंद अंपायर शमसुद्दीन की जेब में निकली

Advertisement
Advertisement