वीडियो- IPL 2019: विराट कोहली की शानदार बैटिंग और 200+ स्कोर के बाद आंद्रे रसल ने भरा RCB में भूसा
सुनील नारायण ने अपने चार ओवर में जितने रन दिए, उतने गौतम के पहले ही ओवर में वसूल लिए
बमचक जारी है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
आईपीएल का 21वां मैच. राजस्थान रॉयल्स वर्सेज कोलकाता नाइट राइडर्स. राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 139 रन बनाए. कोलकाता ने कसी हुई बॉलिंग की लेकिन यहां हम पूरे मैच की बात नहीं करेंगे. हम सुनील नारायण पर फोकस करेंगे. सुनील ने इस मैच में 4 ओवर की बॉलिंग की और महज़ 22 रन दिए. विकेट न ले सकने वाले सुनील ने शानदार बैटिंग की. ओपनिंग को आए सुनील को इनिंग्स के दूसरे ओवर में बैटिंग का मौका मिला. बॉलिंग पर आए कृष्णप्पा गौतम. इस ओवर में सुनील ने स्कोर बराबर कर दिया. स्कोर बराबर कर देने का मतलब यह है कि सुनील ने जितने रन 4 ओवर में दिए थे उतने रन एक ही ओवर में बना दिए. इस ओवर में सुनील ने 4 चौके और 1 छक्का लगाया. नवें ओवर में जब सुनील आउट हुए उस वक्त तक वह 25 गेंदों में 47 रन बना चुके थे और अपना काम बखूबी निभा चुके थे.
कोलकाता ने इस मैच को 37 गेंद और 8 विकेट रहते ही जीत लिया. इस जीत के साथ कोलकाता पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है. कोलकाता ने इस सीजन में अब तक 5 मैच खेल 4 जीते हैं. इस आईपीएल में सुनील अब तक 4 मैच खेल चुके हैं. 3 इनिंग्स में अब तक 81 रन बना चुके हैं. विकेट सिर्फ 1 ही ले सके हैं. आईपीएल के 2018 सीजन में सुनील करीब 190 की स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए थे और 27.47 की औसत से 17 विकेट चटकाए थे. आईपीएल 2018 में शानदार खेल दिखाने के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ दी सीरीज़' का ख़िताब दिया गया था.
वीडियो- IPL 2019: विराट कोहली की शानदार बैटिंग और 200+ स्कोर के बाद आंद्रे रसल ने भरा RCB में भूसा
वीडियो- IPL 2019: विराट कोहली की शानदार बैटिंग और 200+ स्कोर के बाद आंद्रे रसल ने भरा RCB में भूसा
Advertisement










