The Lallantop

दिल्ली को टॉप पर पहुंचाकर भी वर्ल्ड कप सलेक्शन का दर्द छुपा नहीं पाए ऋषभ पंत

बोले- अभी भी सोचता हूं सलेक्शन के बारे में.

Advertisement
post-main-image
पंत की बैटिंग देखकर सौरव गांगुली भी गदगद हो गए हैं.
डेल्ही कैपिटल्स को अपनी 36 गेंदों पर 78 रनों की पारी से जितवाने वाले ऋषभ पंत इस वक्त सातवें आसमान पर हैं. इस जीत से दिल्ली पॉइंट टेबल में नंबर एक पर पहुंच गई है. ऐसा पहली बार हुआ है कि दिल्ली पॉइंट टेबल में सबसे ऊपर है. मगर जब बात वर्ल्ड कप की आती है तो ऋषभ पंत का चेहरा मुरझा जाता है. उन्हें वर्ल्ड कप टीम में नहीं रखा गया है. पंत का बल्ला लगातार चला है मगर उनकी शॉट सलेक्शन के लिए काफी आलोचना हुई है. ऐसे में मैच जिताऊ साबित हो रहे पंत से उनके वर्ल्ड कप के सपनों के बारे में पूछा गया तो पंत का दर्द बाहर आ गया. ऋषभ पंत बोले- डेल्ही कैपिटल्स इस वक्त टॉप पर पहुंच गई है फिर भी दिमाग में वर्ल्ड कप सलेक्शन ही है. अच्छा लगता है जब आपकी टीम अच्छा करती है मगर मैं ये झूठ भी नहीं बोलूंगा कि मेरे दिमाग में वर्ल्ड कप का कोई ख्याल नहीं आता है. मगर मैं ज्यादा ध्यान नहीं देता हूं. बस अपना काम कर रहा हूं." ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप के लिए स्टैंडबाय में रखा गया है. मगर टीम के कोच रिकी पोंटिंग का भी बयान कल के मैच के बाद आया है कि इंडिया की वर्ल्ड कप टीम में पंत को जगह मिलनी चाहिए थी. "वर्ल्ड कप टीम में न लिए जाने से ऋषभ निराश थे क्योंकि इनका टीम में होना जरूरी था. इंग्लिश कंडीशन्स में पंत काफी अच्छा कर सकते हैं. इंडिया ने इन्हें टीम में न लेकर बड़ी गलती की है. ऋषभ पंत में वो माद्दा है कि वो आगे तीन-चार वर्ल्ड कप खेल सकते हैं. पंत अलग ही तरह के खिलाड़ी हैं और वो रुकने वाले नही हैं."
लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-

Advertisement
Advertisement