टीम की जीत में कंट्रीब्यूट करके अच्छा लग रहा है. पिछले सात महीने में बमुश्किल ही कोई मैच खेल सका. यह मुश्किल दौर था और मुझे नहीं पता था कि क्या करना है. बैटिंग पर लगातार ध्यान दे रहा था. हर मैच के साथ अपने परफॉरमेंस में सुधार करना चाहता था. इस तरह से बैटिंग और बॉलिंग करते हुए टीम को जीत दिलाना अच्छा लगता है.पंड्या ने आगे कहा-
पहले चोट के कारण टीम से बाहर था. इसके बाद फिर विवादों में रहा. मुश्किल वक्त में जो लोग साथ थे, यह 'मैन ऑफ दी मैच' उनको समर्पित है. मेरा पूरा ध्यान फिलहाल आईपीएल पर है. लगातार अच्छा खेलना है. वर्ल्ड कप में मौका मिलने पर अच्छा खेलूंगा. पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतेगी.

हार्दिक शानदार फॉर्म में हैं.
हार्दिक पंड्या 'कॉफी विद करण' के सेट पर पहुंचे थे जहां महिलाओं पर विवादित कमेंट कर दिया और फिर बवाल हो गया. बीसीसीआई ने हार्दिक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था. बाद में जांच पूरी होने तक के लिए सस्पेंशन हटा लिया गया.
चेन्नई से पहले के मैच में भी हार्दिक ने अच्छा खेला है. मुंबई के पहले मैच को छोड़ दें तो हार्दिक आईपीएल में अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं. दूसरे मैच में हार्दिक ने आखिरी के ओवर्स में 14 गेंदों में नॉट आउट 32 रन बनाए थे. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में उन्होंने 19 गेंदों में 31 रन बनाए थे. वर्ल्ड कप के लिए टीम का एलान अब कभी भी किया जा सकता है. ऐसे में हार्दिक को हार्दिक को वर्ल्ड कप का टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है.
वीडियो- सैम करन: 7 साल की उम्र में छोड़ना पड़ा था अपना देश, दादा, पिता और भाई भी हैं क्रिकेटर










