वीडियो- क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका घाटगे की लव स्टोरी
वर्ल्ड कप से पहले कुलदीप यादव की ये धुनाई इंग्लैंड के लिए अच्छी नहीं है
4-6-4-6-WD-6-W का बदला लेगा अपना चाइनामैन. .
Advertisement

कुलदीप यादव.
19 अप्रैल को रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इस आईपीएल सीजन का 35वां मैच खेला गया. बेंगलोर ने पहले बैटिंग करते हुए 213 रन बनाए. कोलकाता की टीम 203 रन तक ही पहुंच सकी और 10 रन से मैच हार गई. इस मैच में कोलकाता के कुलदीप यादव बहुत महंगे साबित हुए. कुलदीप ने इस मैच में 4 ओवर में 59 रन देकर 1 विकेट लिया. कुलदीप के एक ओवर में तो बेंगलोर ने 27 रन बनाए. ये 16वां ओवर था. इस ओवर में बॉलिंग को आए कुलदीप और स्ट्राइक पर थे मोइन अली. कुलदीप की पहली ही गेंद पर चौका लगा दिया. दूसरी पर छक्का लगाकर मोइन ने फिफ्टी पूरी की. इसके बाद तीसरी गेंद पर चौका. चौथी पर फिर से छक्का. एक वाइड बॉल आई. पांचवी गेंद पर एक और छक्का. आख़िरी गेंद पर भी मोइन ने जोर का बल्ला घुमाया था लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने कैच लपक लिया. मोईन अली ने 28 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हुए. इस ओवर में मोइन ने कुल 26 रन बनाए. कुलदीप ने अपने पहले के तीन ओवरों में 32 रन दिए थे और आख़िरी ओवर में 27 रन पिटे. यह ओवर 4-6-4-6-WD-6-W रहा. वीडियो देखिए-
मोइन अली की इस धुनाई के बाद कुलदीप यादव का चेहरा लाल हो गया. आख़िरी गेंद पर विकेट लेने के बाद वह घुटनों पर बैठ गए. वो मैदान पर बहुत परेशान दिखे. आंखें डबडबा गईं थी. इसके बाद नीतिश राणा के साथ एक-दो खिलाड़ी उनके पास आए और उन्हें भरोसा देते दिखे. कुलदीप यादव का परफॉरमेंस अभी तक इस आईपीएल में अच्छा नहीं कहा जा सकता है. कुलदीप ने अब तक इस सीजन में 9 मैच खेलकर सिर्फ 4 विकेट ले सके हैं. कुलदीप ने 8.66 की इकॉनमी से रन दिए हैं और इनका स्ट्राइक रेट 49.5 का रहा है. एक IPL मैच में किसी स्पिनर ने सबसे ज्यादा कितने रन दिए? 59 - इमरान ताहिर ने विशाखापत्तन, 2016 में DDvsMI के मैच में
59 - कुलदीप यादव ने कोलकाता, 2019 में KKRvs RCB के मैच में कुलदीप भले इस मैच में बहुत रन पिट गए हों और आईपीएल में बढ़िया परफॉरमेंस नहीं दे रहे हों लेकिन पिछले इंग्लैंड टूर में इन्होंने शानदार बॉलिंग की थी. 3 वन-डे मैच में कुलदीप ने 16.44 की औसत से 9 विकेट चटकाए थे. इसी सीरीज़ के 3 टी-20 मैच में कुलदीप ने 16.5 की औसत से 6 विकेट लिए थे. कुलदीप यादव इस साल 11 वन-डे मैचों में अभी तक 20 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं. साल 2018 में 45 विकेट लेकर कुलदीप दूसरे स्थान पर रहे थे. अगले महीने से वर्ल्ड कप खेला जाना है. ऐसे में इंग्लैंड सहित कोई भी टीम कुलदीप को हल्के में नहीं लेगी.
वीडियो- क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका घाटगे की लव स्टोरी
वीडियो- क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका घाटगे की लव स्टोरी
Advertisement













