बीच मैच में क्रुनाल पंड्या ने ऐसे गेंद फ़ेंकी जैसे केदार जाधव फ़ेंक रहे हों
मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स में एक और समानता.
Advertisement

फोटो - thelallantop
आईपीएल 2019. मुंबई इंडियन्स और डेल्ही कैपिटल्स का मैच. फ़िरोज़ शाह कोटला स्टेडियम. वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम अनाउंस हो चुकी थी इसलिए आईपीएल में एक अलग ही फ्लेवर दिखाई दे रहा था. मुंबई ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फ़ैसला किया. ये एक चौंकाने वाला फ़ैसला था लेकिन बाद में मुंबई सही साबित हुई. विकेट समय के साथ साथ खेलने के लिए कठिन होता गया. और डेल्ही कैपिटल्स मात्र 128 रन ही बना सकी. मुंबई ने डेल्ही को 169 रनों का टार्गेट दिया. पृथ्वी शॉ ने पहले ओवर में शानदार शॉट्स लगाए और ये बता दिया कि वो थोड़े से भी मार्जिन को बख्शने वाले नहीं हैं. लेकिन फिर वो जल्दी ही आउट हो गए. मगर यहां बात होगी 13वें ओवर की. डेल्ही कैपिटल्स अभी 80 रनों से भी दूर थी. उसे अगली 47 गेंदों में 100 रन बनाने थे. 4 विकेट गिर चुके थे. 13 ओवर की दूसरी गेंद. स्ट्राइक पर थे ऋषभ पंत. पंड्या ने लेफ़्ट आर्म गेंद फ़ेंकी. लेकिन इस बार हर बार की तरह हाथ घुमा कर नहीं फ़ेंकी. इस बार उन्होंने आधी बांह घुमाई और कंधे को ज़्यादा घुमाव ही नहीं दिया. कुहनी सीधी रही लेकिन हाथ पूरा नहीं घूमा. एकदम केदार जाधव की तरह.
Advertisement











