क्रिस गेल- वैसे तो ज्यादातर बार कैरीबियन क्रिकेटरों में क्रिस गेल का ही डंका बजता है मगर इस बार रसल के बाद इनका नंबर आ रहा है. इस बार गेल बेंगलोर से पंजाब आ गए हैं और बढ़िया परफॉर्मेंस दिखा रहे हैं. अभी तक 8 मैच खेले हैं और 352 रन बनाए हैं. रसल के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने और छक्के मारने में गेल दूसरे नंबर पर हैं. गेल ने रसल के बाद 26 छक्के मारे हैं. आईपीएल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलकर आए हैं और आईपीएल के बाद फिर से इंग्लैंड वर्ल्ड कप खेलने जाना है. उसके बाद ये इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे, ऐसा ऐलान ये कर चुके हैं. रसल ने अभी एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने क्रिस गेल से ही पावरहिंटिंग सीखी है.
कीरन पोलार्ड- इस फेहरिश्त में तीसरा कैरीबियन नाम है कीरन पोलार्ड का. मुंबई इंडियन्स के पोलार्ड ने कई मजेदार मैच टीम को जितवाए हैं. अभी तक खेले 10 मैचों में पोलार्ड ने रन तो 185 बनाए हैं मगर ये रन टीम के बड़े काम आए हैं. इस दौरान 17 छक्के मारे हैं. पोलार्ड ने किंग्स इलेवन पंजाब के ख़िलाफ़ ताबड़तोड़ 83 रनों की पारी खेली. सिर्फ 31 गेंदों में. फिर चेन्नई के खिलाफ पोलार्ड ने 7 गेंदों में 17 रन बनाकर टीम को बचाया. इसके बाद हैदराबाद के ख़िलाफ़ एक बकवास बैटिंग परफॉरमेंस के बीच सिर्फ़ एक पोलार्ड ही थे जिन्होंने दिमाग से खेलते हुए वो रन्स बनाए जो हैदराबाद और मुंबई के बीच का अंतर बने. पोलार्ड ने हैदराबाद के ख़िलाफ़ 26 गेंदों में 46 रन बनाए. वो काफ़ी नीचे बैटिंग करने के लिए आये थे और अपनी बैटिंग से टीम के स्कोर को 136 तक पहुंचाया. इसके बाद का सारा काम मुंबई के बॉलर्स ने किया और एक बेहद छोटे टार्गेट को निपटा दिया.
सुनील नारायण- ये आईपीएल का वो खिलाड़ी है जो विदेशी लगता ही नहीं है. इंडिया का अपना हो चुका है. ऊपर से नाम भी सुनील नारायण. खैर, इस सीजन भी अच्छा खेल रहे हैं सुनील. अभी तक खेले 7 मैचों में इस ऑलराउंडर ने 107 रन बनाए हैं और 6 विकेट लिए हैं. 2012 से लगातार वो आईपीएल का हिस्सा हैं और कोलकाता की टीम की अहम कड़ी हैं. इसीलिए केकेआर ने इस सीजन भी नारायण को 8.5 करोड़ रुपए में रीटेन किया है. 30 साल के सुनील भी कैरीबियन धरती से आते हैं और त्रिनिडाड में परिवार रहता है. इनके पूर्वज भारतीय मूल के ही हैं.
जोफ्रा आर्चर- आईपीएल में सबसे ज्यादा चर्चित और चलने वाले कैरेबियन खिलाड़ियों में जोफ्रा आर्चर भी एक हैं. यूं तो इंग्लैंड में जाकर क्रिकेट खेलते हैं और वहां की वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने की रेस में हैं मगर फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं. अभी तक आर्चर ने 9 मैच खेले हैं और 10 विकेट लिए हैं. 150 से ऊपर की रफ्तार से गेंदबाज करते हैं और जरूरत पड़ने पर बल्ला भी चला लेते हैं. ये आईपीएल का इनका दूसरा सीजन है और राजस्थान ने 7.20 करोड़ रुपए की मोटी रकम देकर इस बॉलर को अपने पाले में डाला है. बारबेडोस में पैदा हुआ जोफ्रा अपने साथ पूरा कैरेबियन टच लेकर आते हैं.
आईपीएल में कैरीबियन खिलाड़ियों के प्रति हर फ्रैंचाइजी लालायित होती है. 2019 में 13 कैरीबियन खिलाड़ियों की बोली लगी थी. इसके लिए इनको करीब 62.8 करोड़ रुपए दिया गया है. सबसे ऊपर इंडिया के 127 खिलाड़ी हैं और दूसरे नंबर पर कैरीबियन है. आईपीएल की कुल फीस का 62 फीसदी हिस्सा इंडियन खिलाड़ियों के नाम रहता है और 10 फीसद कैरीबियन खिलाड़ी लेते हैं. विदेशी खिलाड़ियों के मामले में ये हिस्सा सबसे बड़ा है. जो भी हो ये तो साफ हो गया है कि कैरीबियन लैंड में कुछ खास खिलाड़ी पैदा होते हैं और ये इस तरह की क्रिकेट लीग्स में फुल टू पैसा वसूल भी साबित होते हैं. इन 5 खिलाड़ियों ने तो कम से कम इसे सही साबित किया ही हैं. लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-










