The Lallantop

सैम करन की हैट-ट्रिक से दिल्ली के धराशायी होने पर क्या बोले क्रिकेट के जानकार

8 रनों पर 7 विकेट खोकर नया कीर्तिमान रच दिया दिल्ली ने.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आईपीएल 2019 का 13वां मैच. किंग्स इलेवन पंजाब वर्सेज डेल्ही कैपिटल्स. पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 166 रन बनाए. टारगेट का पीछा करते हुए डेल्ही ने 16.3 गेंदों में 3 विकेट के नुकसान 144 रन बना लिए थे. 23 रन चाहिए थे और विकेट बाकी थे 7. लेकिन डेल्ही की टीम 152 पर सिमट गई. 17वें ओवर में शमी ने 7 रन देकर 1 विकेट लिया. इस ओवर में अश्विन ने एक रन आउट भी किया था. 18वें ओवर में सैम करन ने 4 रन देकर 2 विकेट चटकाए. 19वें ओवर में शमी ने फिर से एक विकेट लिया. आख़िरी ओवर में डेल्ही को मैच जीतने के लिए 15 रन चाहिए थे. पहली दो गेंदों पर विकेट लेकर सैम ने डेल्ही का काम तमाम कर दिया. इसी के साथ सैम ने हैट-ट्रिक भी ली. इस मैच में डेल्ही की बैटिंग धराशायी हो गई. इससे पहले कोलकाता के खिलाफ मैच में डेल्ही आख़िरी ओवर में 6 रन नहीं बना सकी थी और मैच सुपर ओवर तक गया था. लगातार दो मैच में आख़िरी के ओवर्स में खराब बैटिंग को लेकर कई एक्सपर्ट और खिलाड़ियों ने डेल्ही को लताड़ा है. युवा बॉलर सैम करन की भी तारीफ की गई है. न्यूज़ीलैंड के डैनी मॉरिसन ने लिखा, पंजाब ने अपने होम ग्राउंड पर खेले गए पहले मैच में क्या शानदार खेल दिखाया. बधाई हो. हर्षा भोगले ने लिखा, यह एक महान उदाहरण है कि सेट बैट्समैन को ही क्यों खत्म करना चाहिए. यह दिल्ली कैपिटल का एपिक पतन है. जर्नलिस्ट संपत बंदरुपल्ली ने लिखा- 20 साल और 302 दिन में हैट-ट्रिक विकेट लेकर सैम करन ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था. रोहित ने साल 2009 में 22 साल 6 दिन की उम्र में ऐसा किया था. इंग्लैंड के जेम्स के टेलर ने ट्वीट किया- वाह, सैम करन ने क्या शानदार खेला! यह देख अच्छा लग रहा है कि इंग्लैंड के लड़के आईपीएल से निकल रहे हैं. सैम के भाई टॉम करन ने ट्वीट किया- हाहा क्या जूनून था! सुपर प्राउड, क्या खेल था. फास्ट बॉलर रूद्र प्रताप सिंह ने ट्वीट करके लिखा- ऋषभ पंत को मैच खत्म करना चाहिए था. डेल्ही को मिडिल में शायद एक शांत चित्त बैट्समैन चाहिए क्योंकि यह मैच पंजाब का नहीं था. सैम करन और मोहम्मद शमी ने शानदार बॉलिंग की है. इंग्लैंड के कप्तान रहे माइकल वॉन ने कहा- युवा लड़के सैम करन ने शानदार खेल दिखाया...इंग्लैंड का एक और खिलाड़ी चमकता हुआ. आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया- जीत के जबड़े से हार तक पहुंचे. डेल्ही कैपिटल्स, ये तुमने क्या किया? यकीन नहीं हो रहा.
वीडियो- KXIP vs DC: सैम करन ने पंजाब को हारा हुआ मैच जिताया, 17 बॉल में 7 विकेट्स गिरे

Advertisement
Advertisement