The Lallantop

लगातार हार पर बिफरे कोहली, कहा- ये हर दिन का बहाना नहीं चलेगा

बोलते-बोलते और भी बहुत कुछ कह गए कोहली. भला-बुरा. बुरा-भला.

Advertisement
post-main-image
रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली
आईपीएल का 20वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और डेल्ही कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मैच में बेंगलोर एक बार फिर से हार गई है. यह इस सीजन में बेंगलोर की लगातार छठी हार है. अभी तक बेंगलोर इस आईपीएल में एक भी मैच नहीं जीत सकी है. मैच के बाद हुए प्रेस कांफ्रेंस में कोहली ने कहा-
हमें लगा था कि 160 रन का स्कोर लड़ने लायक होता, लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण ऐसा नहीं हो सका. मैं आखिरी तक क्रीज पर टिके रहना चाहता था. यहां तक कि हम 150 रन के स्कोर पर भी अगर हमने मौकों का फायदा उठाया होता तो उनके लिए मुश्किल हो सकती थी. हमें इन मौकों का फायदा उठाने की जरूरत है, हर दिन बहाना नहीं बनाया जा सकता.
हम इस मैच में अच्छा नहीं खेलें. इस सीजन में बेंगलोर की यही कहानी है. एबी डिविलियर्स के आउट होने के बाद इनिंग्स को मुझे आगे ले जाना था. मैं आखिरी के ओवर्स में आउट होकर खुश नहीं था. अगर विकेट पर रहता तो 25-30 रन और बन सकते थे.
कोहली ने आगे कहा-
श्रेयस ने मैच में 65 बनाए. जब वह 8 रन बनाकर खेल रहा था उस वक्त उसका एक कैच ड्रॉप हुआ था. आपको नहीं पता, उस वक्त आप खेल में आ सकते थे. इससे ज्यादा आप टीम को नहीं बता सकते. खिलाड़ियों से जिम्मेदारी लेने के लिए कहा है. यह अब तक नहीं हुआ है, और यही सच्चाई है. एक्सप्रेसिव क्रिकेट खेलने की जरूरत है.
पर्सनली मैं कुछ भी कंट्रोल करने की कोशिश नहीं कर रहा. हम एक टीम के रूप में एन्जॉय करना चाहते हैं नहीं तो हम बेहतर क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे.
कोहली ने इस मैच में 33 गेंदों में 41 रन बनाए.
कोहली ने इस मैच में 33 गेंदों में 41 रन बनाए.

कोहली ने इस मैच में 33 गेंदों में 41 रन बनाए. ओपनिंग को आए कोहली 18वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए. विराट कोहली भी इस आईपीएल सीजन में औसत ही नज़र आए हैं. कुल 6 मैच में कोहली करीब 33 की औसत से 203 रन बना सके हैं. इस मैच में भी कोहली रन के लिए संघर्ष करते दिखे.


वीडियो- धोनी ने केएल राहुल को रनआउट किया लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया

Advertisement
Advertisement