वीडियो- IPL 2019 की तरह 2012 में अम्पायरिंग से नाराज़ धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में की थी मैदान में बहस
आंद्रे रसल के ये दो कॉपी-पेस्ट छक्के देखकर रबाडा का मुंह बन गया
रसल ने आईपीएल में कोहराम मचा रखा है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
कोलकाता और डेल्ही के बीच आईपीएल का 27वां मैच 12 अप्रैल को खेला गया. इस मैच को डेल्ही ने जीत लिया. शिखर धवन ने नॉटआउट 97 रन बनाकर डेल्ही को जीत दिलाया. कोलकाता की ओर से आंद्रे रसल ने भी जोरदार पारी लेकिन धवन के सामने वह इनिंग्स फीकी पड़ गई. इस मैच में कोलकाता की ओर से रसल ने 21 गेंदों में 45 रन बनाए. इस पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे. रसल ने इस मैच में दो छक्के लगाए. एकदम डिट्टो. 18वां ओवर करने आए रबाडा. इस ओवर की पहली ही गेंद को रसल ने डीप मिडविकेट की ओर उड़ा दिया. यह 69 मीटर का छक्का था. ओवर की दूसरी गेंद पर रसल दो रन भाग लिए. तीसरी गेंद पर रसल ने एक बार फिर से रबाडा की शॉर्ट बॉल को डीप मिडविकेट की साइड घुमा दिया. यह बॉल भी बाउंड्री के पार गई. यह सिक्स भी 69 मीटर का था. यह शॉट इस ओवर की पहली गेंद की कॉपी थी. मानो रसल ने कॉपी-पेस्ट कर दिया हो! इस आईपीएल का अभी तक का सबसे लंबा छक्का हार्दिक पंड्या के नाम है. हार्दिक ने 104 मीटर का छक्का लगाया था. यकीन नहीं हो रहा तो यह वीडियो देख लीजिए.
रसल इस आईपीएल में जाबड़ फॉर्म में हैं. अभी तक 302 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रसल तीसरे स्थान पर हैं. रसल ने 212 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. छक्के लगाने के मामले में रसल टॉप पर हैं. उन्होंने इस सीजन में अब तक 29 छक्के लगाए हैं. इस रिकॉर्ड के आस-पास भी कोई खिलाड़ी नहीं है.
वीडियो- IPL 2019 की तरह 2012 में अम्पायरिंग से नाराज़ धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में की थी मैदान में बहस
वीडियो- IPL 2019 की तरह 2012 में अम्पायरिंग से नाराज़ धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में की थी मैदान में बहस
Advertisement













