The Lallantop

TCS, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा के शेयरों में 7% तक उछाल, ये तेजी कब तक रहेगी?

आज टेक महिंद्रा के शेयरों में लगभग 7% का उछाल आया. इंफोसिस के शेयरों में 3.71% और टीसीएस के शेयरों में 3.19% का इजाफा हुआ. क्या आईटी की तेजी आगे भी जारी रह सकती है? एक्सपर्ट से जान लीजिए.

Advertisement
post-main-image
टेक महिंद्रा का शेयर आज 7% से ज्यादा उछल गया (Courtesy: Aaj Tak)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 16 अक्टूबर को टेक महिंद्रा के शेयरों में लगभग 7% की तेजी के साथ अन्य प्रमुख आईटी कंपनियों जैसे विप्रो, इंफोसिस और टीसीएस के शेयर भी बढ़े, जिससे निफ्टी आईटी इंडेक्स में 2.8% की बढ़त हुई।
  • टेक महिंद्रा और विप्रो ने दूसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर वित्तीय परिणाम घोषित किए, जबकि वैश्विक एआई व्यापार की कमजोरी और संभावित LTCG कर बदलाव ने भी आईटी शेयरों की बिकवाली सीमित रखी।
  • आईटी कंपनियों के मजबूत तिमाही परिणामों और नए ऑर्डर मिलने की संभावना को अगली परीक्षा माना जा रहा है, जो भारतीय शेयर बाजार के समर्थन और निवेशकों की प्रतिक्रिया को प्रभावित करेगी।

शुक्रवार 16 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में तेजी देखी गई. आज टेक महिंद्रा के शेयरों में लगभग 7% की उछाल आई. विप्रो, इंफोसिस और टीसीएस के शेयरों में भी मजबूत बढ़त दर्ज की गई. इंफोसिस के शेयरों में 3.71% और टीसीएस के शेयरों में 3.19% का इजाफा हुआ. 

Advertisement

इस दौरान विप्रो के शेयरों में लगभग 4% की तेजी देखी गई. निफ्टी आईटी इंडेक्स में सुबह के कारोबार में करीब 2.8% की तेजी देखने को मिली. यह तेजी ऐसे समय में आई जब बाजार में मिला-जुला रुझान देखने को मिला. कई बैंकिंग और उपभोक्ता शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है.

टेक महिंद्रा और विप्रो के रिजल्ट्स के बाद दिखी तेजी

इंडिया टुडे के मुताबिक आईटी कंपनी टेक महिंद्रा के शेयरों में दूसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर कमाई की खबर के बाद उछाल आया. वहीं, विप्रो के शेयरों में कंपनी द्वारा दूसरी तिमाही में अनुमान से ज्यादा राजस्व की घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में करीब 4% का इजाफा हुआ. हालांकि, विप्रो में कमजोर डील बुकिंग और आने वाले कुछ दिनों में सुस्त नजरिये को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं. हालिया बढ़त से संकेत मिलता है कि निवेशक सभी मांग संबंधी चिंताओं का समाधान मानकर नहीं चल रहे हैं. 

Advertisement

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक एआई व्यापार में आई कमजोरी इस हफ्ते भारतीय आईटी शेयरों के बेहतर प्रदर्शन का एक कारण रही है. जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि एआई व्यापार में कमजोरी, आगामी बजट में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) में संभावित बदलावों की उम्मीदों और उम्मीद से बेहतर दूसरी तिमाही के परिणामों से 3 दिनों में निफ्टी 668 अंक चढ़ गया. उन्होंने कहा कि प्रमुख आईटी कंपनियों के अच्छे वित्तीय नतीजों ने आईटी सूचकांक को बढ़ाने में मदद की है.

ये भी पढ़ें: मंदी की आहट या कुछ और? इस साल रिकॉर्ड संख्या में US से लौटे इंडियन टेक प्रोफेशनल

क्या आईटी की तेजी आगे भी जारी रह सकती है?

डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि सकारात्मक आय का रुझान दूरसंचार, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल और कॉपर, एल्युमीनियम और जिंक समेत दूसरे मेटल्स के शेयरों तक फैल सकता है. इससे भारतीय शेयर बाजार को मूलभूत समर्थन मिलेगा.

Advertisement

उन्होंने अमेरिकी 10 साल वाले बॉन्ड यील्ड में गिरावट और रुपये की मजबूती को भी ऐसे कारकों के रूप में बताया जो विदेशी निवेशकों की बिकवाली को सीमित कर सकते हैं. हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक अमेरिका में 10 साल वाले बॉन्ड की यील्ड 5% से ऊपर और ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहता है, तब तक विदेशी संस्थागत निवेशक बिकवाली जारी रख सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि आईटी शेयरों के लिए अगली परीक्षा यह होगी कि क्या मजबूत वित्तीय तिमाही नतीजे अच्छे रहते हैं और कंपनियों को नए ऑर्डर मिलते हैं.

वीडियो: दुष्यंत गौतम को CBI बचा रही? अंकिता भंडारी के पिता ने बड़े आरोप लगा दिए

Advertisement