Namit Malhotra ने Ramayana के नए ट्रेलर को बिल्कुल ट्रोजन हॉर्स की तरह पेश किया है. पिछले कई महीनों से उन्होंने इस फिल्म के इर्द-गिर्द पनप रही नेगेटिविटी को ज्यादा हवा नहीं दी. पर जैसे ही सही समय आया, इस ट्रेलर से इंटरनेट पर धमाका कर दिया. इस वक्त सोशल मीडिया पर हर तरफ़ Ranbir Kapoor और Yash की इस फिल्म पर चर्चा छिड़ी हुई है. लोग फिल्म के नए ट्रेलर को देखकर क्या कह रहे, जानते हैं.
'रामायण' का नया ट्रेलर देखकर जनता ने क्या कहा?
ये ट्रेलर देख इंटरनेट पर कई लोग नमित मल्होत्रा से माफ़ी तक मांगने लगे हैं.

एक यूजर ने लिखा,
"इसका स्केल अलग ही लेवल का है. रामायण: राइज़ ऑफ अ लेजेंड के साथ भारतीय सिनेमा 05 नवंबर को दुनियाभर के IMAX थिएटर्स में अपना जलवा दिखाने वाला है. ये काफ़ी ज़बरदस्त दिख रहा है."

दूसरे ने कमेंट किया,
"रामायण ट्रेलर में कुछ तो ऐसा है, जिसकी वजह से मेरा मन इसे बार-बार देखने का हो रहा. जय श्रीराम."

तीसरे यूजर ने ट्रेलर के वॉर सीक्वेंस का ज़िक्र करते हुए लिखा,
"अगर पहले पार्ट में एक आम युद्ध के सीन इतने शानदार हैं, तो ज़रा सोचिए दूसरे पार्ट का फाइनल वॉर सीक्वेंस किस स्केल का होगा."

चौथे ने कमेंट किया,
"रामायण के ट्रेलर ने मेरी सभी शंकाओं को दूर कर दिया है. ये एब्सॉल्युट पीक है. मुझे माफ़ कर दीजिए नमित मल्होत्रा. मुझे अंदाज़ा ही नहीं था कि आप इतना तगड़ा काम कर सकते हैं."

पांचवें ने कमेंट किया,
"मैं तो हिमालय वाला पार्ट देखकर ही फैन हो गया. ये सच में एक अनरियल अचीवमेंट है. ज़रा सोचिए, बैकग्राउंड में संस्कृत के मंत्रों के साथ हान्स ज़िमर का म्यूजिक कैसा लगेगा."

'रामायण' को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. रणबीर कपूर और यश के अलावा इसमें साई पल्लवी, सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, अनुपम खेर, कुणाल कपूर, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. 15 अक्टूबर से इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म की अडवांस बुकिंग शुरू हो गई. वहीं भारत में 20 अक्टूबर से प्री-बुकिंग शुरू होगी. उस दिन 'रामायण' का अगला गाना 'रामा-रामा' भी रिलीज़ होगा. जहां तक फिल्म की बात है, ‘रामायण’ 05 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी.
वीडियो: रामायण के यश और आदिपुरुष के सैफ वाले रावण की तुलना पर क्या बोले आर्य बब्बर?













