Akshay Kumar और Saif Ali Khan की जोड़ी ने 18 साल बाद Haiwaan से बड़े पर्दे पर वापसी की है. इस बार दोनों एक क्राइम थ्रिलर लेकर आए हैं. इसमें अक्षय कुमार विलेन बने हैं और सैफ अली खान ने एक ब्लाइंड शख्सका किरदार निभाया है. फिल्म 11 सितंबर यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. मगर आलम ये है कि पहले दिन ‘हैवान’ के लिए दहाई अंक की कमाई भी टेढ़ी खीर नजर आ रही है.
ओपनिंग डे पर 'हैवान' की हालत पस्त, प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी भी कुछ नहीं कर पाई
‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी 18 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटी. पहले दिन ये फिल्म डबल डिजिट की कमाई भी नहीं कर पाई.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘हैवान’ ने खबर लिखे जाने तक भारत में 2.04 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है. ग्रॉस कलेक्शन जोड़ने के बाद भी ये आंकड़ा 2.41 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाता है. हालांकि ये आंकड़े पहले दिन के शाम तक के शोज़ के ही हैं. रात के शोज़ और विदेशों से होने वाली कमाई मिलाने पर ये थोड़ा और बढ़ जाएगा. लेकिन, फिर भी फिल्म दहाई अंक तक पहुंच पाएगी या नहीं, कहना मुश्किल है.
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ये फिल्म शुरू से ही दर्शकों के बीच बज बनाने में नाकाम रही. इसकी झलक एडवांस बुकिंग में भी साफ नजर आई. रिलीज से एक दिन पहले इसकी एडवांस बुकिंग में 15 हजार 792 टिकट बिकी थीं, जिससे फिल्म ने 36.1 लाख रुपए कमाए थे. वहीं, ब्लॉक्ड सीट्स को जोड़ने पर ये आंकड़ा 1.37 करोड़ रुपए पहुंच जाता है.
‘हैवान’ की कम कमाई की एक वजह सिनेमाघरों में पहले से चल रही दो फिल्में भी हैं. दरअसल, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के साथ ‘हनुमान अंश’ और ‘हैवान’ के शोज़ बांटना थिएटर्स के लिए मुश्किल हो रहा है. इसका कारण तीनों फिल्मों की लंबाई है. ‘मिर्जापुर’ 3 घंटे 17 मिनट, ‘हनुमान अंश’ 2 घंटे 30 मिनट और ‘हैवान’ 2 घंटे 44 मिनट की है. ऐसे में हर दिन के तीनों फिल्मों को स्लॉट बांटने में दिक्कत आ रही है.
'हैवान' में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा फिल्म में सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, बोमन ईरानी, राजेश शर्मा और शारिब हाशमी ने काम किया है. फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. प्रियदर्शन लंबे समय के बाद गंभीर सिनेमा की ओर लौटे थे. लेकिन, अब तक के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि यहां उनका कमबैक हो नहीं पाया.
वीडियो: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ का टीज़र हुआ जारी










