The Lallantop

टीम इंडिया के फ्यूचर और इंजर्ड प्लेयर्स पर BCCI लेगा बड़ा फैसला, आयरलैंड-इंग्लैंड का भी होगा हिसाब

BCCI Meeting : 3 सितंबर को BCCI मुंबई में मीटिंग करने वाला है. इसमें इंग्लैंड और आयरलैंड टूर का रिव्यू किया जाएगा. साथ ही न्यूजीलैंड टूर से लेकर अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप तक की चर्चा की जाएगी. चोटिल प्लेयर्स और फ्यूचर रोडमैप भी तैयार किया जाएगा.

Advertisement
post-main-image
3 सितंबर को मुंबई में BCCI की रिव्यू मीटिंग होगी. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • BCCI ने 3 सितंबर को मुंबई में एक बैठक बुलाई है जिसमें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की समीक्षा के साथ नवंबर में न्यूजीलैंड दौरे और 2027 ODI विश्व कप की योजना पर चर्चा होगी।
  • भारत टीम के कुछ मुख्य गेंदबाजों की चोट और फिटनेस समस्याओं के कारण यह बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें प्लेयर्स के इंजरी मैनेजमेंट और चयन को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • इस बैठक के बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम की रणनीति तय होगी और 2027 विश्व कप की तैयारियों पर भी रोडमैप विकसित किया जाएगा, जिससे भविष्य की टीम प्रबंधन निर्णय प्रभावित होंगे।

मुंबई में 3 सितंबर को BCCI की मीटिंग होगी. इस मीटिंग में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे का रिव्यू किया जाएगा. साथ ही फ्यूचर को लेकर भी प्लानिंग की जानी है. इसमें नवंबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे से लेकर अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप तक की चर्चा की जाएगी. BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया, चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर के साथ ये मीटिंग करेंगे. इसमें BCCI के हालिया अपॉइंटेड डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट यानी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस चीफ वीवीएस लक्ष्मण भी शामिल हो सकते हैं. इस मीटिंग का फोकस रिहैब से गुजर रहे प्लेयर्स होंगे.

Advertisement
फ्यूचर प्लानिंग को लेकर होगी बैठक

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, ये रिव्यू मीटिंग से ज़्यादा फ्यूचर प्लानिंग पर केंद्रित बैठक होगी. रिपोर्ट में BCCI के एक सोर्स के हवाले से बताया गया है‍ कि टीम मैनेजमेंट बोर्ड के सामने फ्यूचर को लेकर प्लानिंग और अपने डिमांड्स रखेगा. इस चर्चा का मेन फोकस होगा प्लेयर्स का इंजरी मैनेजमेंट. हाल ही में श्रीलंका में टीम इंडिया के कई अहम प्लेयर्स चोट के कारण सीरीज नहीं खेल पाए. इसे लेकर टीम मैनेजमेंट ने पहले भी नाराजगी जा‍हिर की है.

रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका टूर के लिए टीम चुनने से कुछ दिन पहले तक चीफ सेलेक्टर्स को ही पता नहीं था कि जसप्रीत बुमराह फिट नहीं हैं. उन्होंने इस संबंध में बोर्ड को ईमेल भी लिखा था. 1 सितंबर को अफगानिस्तान के ख‍िलाफ T20I सीरीज के लिए टीम अनाउंस हुई. इस लिस्ट में भी 4 प्लेयर्स को सब्जेक्ट टू फिटनेस रखा गया है. माने अगर वो फिट घोषि‍त हुए तभी इस सीरीज में खेल पाएंगे. खबर है कि 9 सितंबर को इन चारों में से कौन अफगानिस्तान के विरुद्ध खेल पाएगा ये पता चलेगा. इसी दिन बुमराह, वाशिंगटन और रेड्डी को मैच सिमुलेशन से गुजरना होगा.

Advertisement
न्यूजीलैंड दौरा होगा मेन फोकस

रिपोर्ट की मानें तो, अक्टूबर-नवंबर में टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा इस मीटिंग में चर्चा का मेन फोकस होगा. दरअसल, ये टीम इंडिया के इतिहास का सबसे लंबा दौरा है. इसमें टीम इंडिया को 5 ODI, 5 T20I और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनश‍िप के फाइनल में क्वालिफाई करने के लिए ये टेस्ट सीरीज बहुत अहम है. टीम इंडिया को ये दोनों ही टेस्ट जीतने हैं. मतलब उन्हें इसके लिए एक सही टीम की जरूरत होगी. कंडीशंस के हिसाब से बात करें तो, टीम इंडिया के पेसर्स की फिटनेस इसमें बहुत इंपॉर्टेंट होगी.

ये भी पढ़ें : बेन स्टोक्स की बढ़ी डिमांड, 11 साल बाद लीग में वापसी पर मिले 3.4 करोड़ रुपये

मैनेजमेंट इस दौरे पर 5 पेसर्स को अपने साथ ले जाना चाहता है. इनमें मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप शामिल हैं. मीटिंग में इन प्लेयर्स की मौजूदगी, फिटनेस और टीम में रोल को लेकर चर्चा हो सकती है. आकाश दीप फिट नहीं हुए हैं. वहीं, सिराज का हालिया फॉर्म भी चिंताजनक है. श्रीलंका में हुई टेस्ट सीरीज में वो रिदम में नज़र नहीं आए थे. साथ ही वो अपनी रेगुलर पेस पर बॉलिंग करते भी नहीं दिखे थे. वो 130 और उसके नीचे ही ऑपरेट करते दिखे थे, जो अच्छे संकेत नहीं हैं.

Advertisement

हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड में टीम इंडिया बुरी तरह एक्सपोज हो गई थी. दोनों जगह बॉलर्स कुछ खास इंपैक्ट नहीं डाल सके थे. ऐसे में न्यूजीलैंड के कंडीशंस को देखते हुए टीम इंडिया का पेस अटैक कैसे स्ट्रॉन्ग हो, यही टीम मैनेजमेंट की प्रायॉरिटी होगी. रिव्यू के दौरान आयरलैंड और इंग्लैंड में हुई गलतियों को दोहराने से बचने के लिए भी योजना बनाई जाएगी.

2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों पर भी होगी बात

रिपोर्ट के मुताबिक, 2027 ODI वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर भी बैठक में चर्चा होनी है. हार्दिक पंड्या पिछले कुछ समय से चोटिल हैं. वो फिलहाल ODI में 5-6 से ज़्यादा ओवर्स बॉलिंग नहीं कर सकते हैं. अभी अफगानिस्तान सीरीज के लिए भी फिटनेस के कारण ही उनका सेलेक्शन नहीं हुआ है. 2027 ODI वर्ल्ड कप में हार्दिक बहुत अहम होंगे. लेकिन, उनकी फिटनेस टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स के लिए सबसे बड़ा सिर दर्द है. 

वीडियो: क्या हार्दिक पंड्या से आगे बढ़ चुकी है BCCI, इंग्लैंड सीरीज में टीम का हिस्सा क्यों नहीं?

Advertisement