The Lallantop

दूसरे T20I में इस बड़े बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया?

बहुत हुआ, अब जीतना ही होगा.

Advertisement
post-main-image
ईशान किशन भी वनडे की फ़ॉर्म पहले T20I में नहीं दिखा पाए (एपी फ़ाइल)

भारत का वेस्ट इंडीज़ दौरा जारी है. टीम इंडिया पहले T20I में हार के बाद दूसरा मैच खेलने के लिए तैयार है. पहले मैच में भारत को बहुत क़रीबी अंतर से हार मिली थी. हार्दिक की कप्तानी वाली टीम निश्चित तौर पर इस मैच से वापसी करना चाहेगी. भले ही यह वनडे वर्ल्ड कप का साल है, लेकिन T20I मैच में भी भारतीय टीम बेहतर करना ही चाहेगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

यह मैच खासतौर से सूर्यकुमार यादव के लिए बहुत जरूरी होगा. सूर्या को टीम इंडिया एशिया कप और वर्ल्ड कप में उतारना चाह रही है, लेकिन उनका बल्ला इस प्लान के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रहा. साथ ही शुभमन गिल भी इस टूर पर कुछ खास नहीं कर पाए हैं. संजू सैमसन के नाम एक अच्छी फ़िफ़्टी है, लेकिन वर्ल्ड कप जाने के लिए उन्हें और बेहतर करना ही होगा.

बीते मैच में डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा बेहतरीन दिखे, लेकिन सिर्फ़ एक मैच के दम पर उन पर कॉमेंट करना जल्दबाजी होगी. ऐसे में इस मैच के लिए हार्दिक और उनके साथियों को बेहतर प्लान के साथ उतरना होगा. हार्दिक ने पिछले मैच के बाद कहा भी था, कि वह इस सीरीज़ में नए एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं.

Advertisement
# INDvsWI 2nd T20I

और अगले बरस होने वाले T20 वर्ल्ड कप से पहले हो रहे इन प्रयोगों में यंग प्लेयर्स का बड़ा रोल होगा. टीम इंडिया ने रोहित-विराट को लगभग T20I से किनारे कर ही दिया है. ऐसे में इन प्लेयर्स का रोल और बढ़ जाता है. यह सूर्यकुमार का पसंदीदा फ़ॉर्मेट है, टीम को उनसे खूब सारे रन्स की उम्मीद होगी. वनडे में उनके स्ट्रगल से फ़ैन्स परेशान हैं. और इस फ़ॉर्मेट में रन बनाकर वह एशिया कप से पहले फ़ॉर्म पा सकते हैं. साथ ही संजू सैमसन को भी निरंतरता दिखानी पड़ेगी. लंबे वक्त से वह टीम इंडिया में अंदर-बाहर हो रहे हैं. इस वर्ल्ड कप में खेलना है, तो इस सीरीज़ में उन्हें लगातार रन बनाने होंगे.

IPL2023 में चमकने के बाद टेस्ट सीरीज़ में अच्छा करने वाले यशस्वी जायसवाल को इस मैच में मौका मिल सकता है. उन्हें शुभमन गिल की जगह मौका मिल सकता है. इनके अलावा टीम में कोई और बदलाव होता नहीं दिख रहा है. बोलिंग यूनिट ने बीते मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था.

तीनों स्पिनर्स के साथ मीडियम पेस बोलर्स ने विंडीज़ के बल्लेबाजों को सही स्कोर पर रोक लिया था. युज़वेंद्र चहल वनडे सेटअप से लगभग बाहर ही हैं, एशिया कप और वर्ल्ड कप के मौके बनाने के लिए उन्हें T20I में अच्छा करना होगा. कुलदीप की वापसी अभी तक सही ही जा रही है. जबकि अर्शदीप की डेथ बोलिंग में लगातार सुधार हो ही रहा है.

Advertisement

बात ग्राउंड की करें तो यहां अभी तक कुल ग्यारह T20I मैच हुए हैं. जिनमें से तीन बारिश से धुल गए. जबकि बाक़ी आठ में से पांच में वेस्ट इंडीज़ को हार मिली है.

लेकिन क्रिकेट के छोटे फ़ॉर्मेट में इस टीम को हल्के में नहीं ले सकते. निकलस पूरन, काएल मेयर्स, शिमरॉन हेटमायर, रोवमन पॉवेल जैसे हिटर्स वाली ये टीम किसी भी बोलिंग लाइनअप को परेशान कर सकती है. इसलिए टीम को अपने प्लांस पर बेहतर तरीके से काम करके उतरना होगा.

वीडियो: हार्दिक पांड्या- राहुल द्रविड़ एक्सपेरिमेंट कर टीम इंडिया का नास कर रहे हैं

Advertisement