The Lallantop

हार्दिक पंड्या फिर हुए चोटिल, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे से बाहर

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक हार्दिक पंड्या को मसकुलर इंजरी (quadriceps injury) हो गई है. इसे ठीक होने में तीन हफ्ते का समय लगा है. हार्दिक को यह चोट फिटनेस टेस्ट देते हुए ही लगी है. उन्होंने वहां 10 ओवर गेंदबाजी की थी. इसी के का बाद उन्हें फिट घोषित किया गया था.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हार्दिक पंड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है क्योंकि उन्हें फिटनेस टेस्ट के दौरान लगी मस्क्यूलर इंजरी की वजह से तीन हफ्ते का आराम करना होगा।
  • हार्दिक पंड्या को पहले IPL के दौरान पीठ में ऐंठन थी, जिसके कारण उनकी फिजिकल कंडीशन को लेकर चिंता थी और इस वजह से उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में शामिल नहीं किया गया था।
  • हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में टीम ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है और उनकी रिकवरी के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम टीम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

विराट कोहली के बाद हार्दिक पंड्या भी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. पहले 9 जून को खबर आई थी कि पंड्या को CoE से क्लियरेंस मिल गया है. लेकिन, महज 24 घंटे के अंदर ही उनके बाहर होने की खबर आ गई है. हार्दिक को यह नई इंजरी सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में ही लगी है. बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है.

Advertisement
हार्दिक पंड्या को लगी चोट

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, हार्दिक पंड्या को मसकुलर इंजरी (quadriceps injury) हो गई है. इसे ठीक होने में तीन हफ्ते का समय लगेगा. हार्दिक को यह चोट फिटनेस टेस्ट देते हुए ही लगी है. उन्होंने वहां 10 ओवर गेंदबाजी की थी. इसी के बाद उन्हें फिट घोषित किया गया था. सूत्र ने बताया,

हार्दिक की रिकवरी में तीन हफ्ते का समय लगेगा. ऐसे में उनके अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने की कोई उम्मीद नहीं है.

Advertisement
IPL में भी चोटिल थे पंड्या

पंड्या को IPL के दौरान पीठ में ऐंठन थी. इसी कारण वह कुछ मुकाबलों से बाहर भी हो गए थे. BCCI ने हार्दिक को टीम में शामिल किया था. साथ ही यह भी कहा था कि टीम के साथ जुड़ने से पहले हार्दिक को फिटनेस साबित करनी होगी. हार्दिक ने फिटनेस साबित तो की, लेकिन इसी दौरान फिर से चोटिल हो गए. हार्दिक के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए ही उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए नहीं चुना गया. सेलेक्टर्स उन्हें एशियन गेम्स के लिए फ्रेश रखना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें- नाइट क्लब विवाद ने सब खत्म कर दिया! बेन स्टोक्स इंटरनेशनल क्रिकेट से लेंगे रिटायरमेंट? 

रोहित टीम से जुड़ेंगे

हार्दिक पंड्या से पहले विराट कोहली भी चोट के कारण ही सीरीज से बाहर हुए थे. उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL फाइनल में चोट लगी थी. बोर्ड ने उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया है. IPL के दौरान रोहित शर्मा भी चोटिल हुए थे. वह भी फिटनेस टेस्ट के लिए बेंगलुरु के CoE पहुंचे थे. रोहित ने अपनी फिटनेस साबित कर दी है. वह टीम का हिस्सा होंगे. सीरीज की शुरुआत 13 जून से होगी. पहला वनडे धर्मशाला में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे लखनऊ और तीसरा वनडे चेन्नई में होगा.

Advertisement

वीडियो: RCB ने जीती IPL 2026 की ट्रॉफी, विराट के फ़ैन्स और हेटर्स आपस में भिड़ गए

Advertisement