The Lallantop

सनी लियोनी को CID ने थमाया नोटिस, 1 करोड़ रुपये वाले गाने के मामले में होगी पूछताछ

Sunny Leone CID case: एक फ्रॉड केस में एक्ट्रेस सनी लियोनी का नाम आया है. कर्नाटक CID ने उन्हें नोटिस भेजा है. मामला कन्नड़ फिल्म में काम करने के बदले मिले पैसे से जुड़ा बताया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
सनी लियोनी को CID कर्नाटक ने नोटिस भेजा. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कर्नाटक CID ने मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी को शिवम एसोसिएट इन्वेस्टमेंट फ्रॉड मामले में नोटिस भेजा है और उनसे पैसे के लेन-देन के बारे में पूछताछ की है।
  • शिवम एसोसिएट पर आरोप हैं कि उन्होंने गैर-कानूनी तरीके से निवेश के नाम पर लाखों लोगों से पैसे जमा किए और इस मामले की जांच चल रही है।
  • जांच के दौरान पता चला है कि भ्रष्टाचार के पैसे से कलाकारों को भुगतान किया गया है, जिसमें सनी लियोनी भी शामिल हैं, और केस की जांच अभी जारी है।

कर्नाटक CID (क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट) ने मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी को नोटिस भेजा है. ये नोटिस शिवम एसोसिएट इन्वेस्टमेंट फ्रॉड से जुड़े केस में भेजा गया है. आरोप है कि एक कन्नड़ फिल्म में काम करने के लिए उन्हें जो पैसे मिले वो अवैध तरीके से आए थे. फिल्म के निर्माता शिवानंद नीलान्नवर इस केस के मुख्य आरोपी हैं. 

Advertisement

दरअसल, 2023 में कन्नड़ फिल्म चैम्पियन आई थी. इस फिल्म के एक गाने ‘डिंगारा बिल्ली नानू’ में एक्ट्रेस सनी लियोनी ने परफॉर्म किया था. इस गाने के लिए उन्हें फीस के तौर पर 1 करोड़ रुपये मिले थे. फिल्म के निर्माता का नाम जब एक फ्रॉड केस में सामने आया तो उनकी इस फिल्म को भी रडार में ले लिया गया. CID ने इसी सिलसिले में सनी लियोनी से पूछताछ की है. 

शिवम असोसिएट फ्रॉड केस

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, CID की टीम शिवम असोसिएट से जुड़े सभी लेन-देन की जांच कर रही है. शिवानंद नीलान्नवर इसके ओनर हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने गैर-कानूनी तरीके से निवेश और डिपॉज़िट स्कीम के नाम पर 4 लाख 7 हज़ार लोगों से पैसे लिए हैं. इन्वेस्टिगेशन में यह भी पता चला है कि इन सभी लोगों ने एक सिंगल बैंक अकाउंट में पैसे भेजे हैं. ये बैंक अकाउंट बेलगावी के एक बिजनेसमैन का है जिसका कनेक्शन फिल्म इंडस्ट्री से है. 

Advertisement

CID के डिप्टी इंस्पेक्टर भीमाशंकर गुलेड ने बताया कि जो पैसे इस खाते में आए उन पैसों से कुछ आर्टिस्ट को पेमेंट किया गया था. इनमें सनी लियोनी का नाम शामिल है. CID ने उनसे पैसे के नेचर और ट्रांसफर करने के तरीके पर सवाल पूछे हैं. बताया गया कि 2400 करोड़ की जमा की गई रकम में से कुछ स्टॉक मार्किट में भी इन्वेस्ट किया गया था. मामले की जांच अभी चल रही है. 

ये भी पढ़ें: सनी लियोनी की कास्टिंग पर बोले अनुराग- ''ऐसी महिला चाहता था, जिसे मर्द सेक्शुअलाइज़ करते हों''

सनी लियोनी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस

सनी लियोनी बॉलीवुड के कई फिल्मों में काम किया है. उनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है. उन्होंने बॉलीवुड के कई मशहूर गानों में परफॉर्म किया है जिनमें बेबी डॉल, देसी लुक, पिंक लिप्स जैसे गाने शामिल हैं. वे इससे पहले पॉर्न एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं. फिलहाल उनका नाम एक फ्रॉड केस में आया है, लेकिन उनपर सीधे तौर पर आरोप नहीं लगा है.  

Advertisement

वीडियो: एडमिट कार्ड में सनी लियोनी की फोटो वाले सवाल पर अभ्यर्थी ने सब बता दिया

Advertisement