The Lallantop

चोरी पकड़ी गई! आलिया भट्ट की 'अल्फा' का पहला फ्रेम ही निकला फ्रेंच फिल्म की नकल

'अल्फा' पर La Femme Nikita और 'अमेरिकन स्नाइपर' से कॉपी किए जाने के आरोप लग रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
'अल्फा' में आलिया के कैरेक्टर को 'ब्लैक विडो' से प्रेरित बताया जा रहा है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Yash Raj Films ने आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म 'अल्फा' का टीज़र रिलीज़ किया है, जिसमें आलिया के किरदार सीता की ओरिजिन स्टोरी और बॉबी का स्पाय के तौर पर प्रशिक्षण दिखाया गया है।
  • टीज़र पर फ्रेंच फिल्म 'La Femme Nikita' और क्लिन्ट ईस्टवुड की 'American Sniper' से कथित नकल करने के आरोप लगे हैं, जिससे फिल्म मेकर्स की सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग हुई है।
  • फिल्म 'अल्फा' 03 जुलाई 2026 को रिलीज़ होगी, और इस विवाद के बाद इसकी लोकप्रियता तथा दर्शकों की प्रतिक्रिया का असर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर पड़ सकता है।

लंबे इंतज़ार के बाद Yash Raj Films ने Alia Bhatt - Bobby Deol स्टारर Alpha का टीज़र रिलीज़ कर दिया. इसमें आलिया के किरदार सीता की ओरिजिन स्टोरी दिखाई गई है. बॉबी का कैरेक्टर उनका पिता होन के साथ एक स्पाय के तौर पर उन्हें ट्रेन भी करता है. इस टीज़र पर मेकर्स की खूब ट्रोलिंग हुई है. साथ ही उन पर एक फ्रेंच फिल्म La Femme Nikita (1990) की नकल करने के आरोप भी लग रहे.

Advertisement

'अल्फा' टीज़र के शुरुआती सीन में बॉबी और आलिया की बातचीत दिखाई गई है. दोनों एक रेस्टोरेंट में बैठे आलिया के किरदार यानी सीता का 18वां बर्थडे मना रहे हैं. इस दौरान बॉबी उन्हें एक होटल रूम का कार्ड देते हैं. साथ ही ये कहते हैं कि सीता को अपनी सालों की ट्रेनिंग का सही इस्तेमाल करने का मौका मिल रहा है. 

लोगों ने नोटिस किया कि इस तरह का सीक्वेंस फ्रेंच मूवी 'ला फेम्मे निकिता' में भी था. उसमें Tchky Karyo का किरदार Anne Parillaud को एक रेस्टोरेंट लेकर जाता है. वहां वो उन्हें एक गिफ्ट बॉक्स देते हैं. फर्क ये है कि 'अल्फा' में जहां उसके अंदर से होटल रूम का कार्ड निकलता है, ओरिजिनल मूवी में उसमें एक रिवॉल्वर होता है. इसका मतलब ये था कि एन्ने को एक खास लोकेशन पर कुछ टारगेट्स को एलिमिनेट करना है.

Advertisement

इसके अलावा 'अल्फा' पर क्लिन्ट ईस्टवुड की फिल्म 'अमेरिकन स्नाइपर' से डायलॉग चुराने के आरोप भी लगे हैं. दरअसल, एक सीन में बॉबी का किरदार आलिया को कहता है- "दुनिया में सिर्फ दो तरह के लोग होवे हैं. वुल्फ़ और शीप." ये देखकर इंटरनेट पर 'अमेरिकन स्नाइपर' का डायलॉग वायरल होने लगा. उसमें एक्टर कहते हैं- "दुनिया में तीन तरह के लोग होते हैं. शीप, वुल्फ़ और शीप डॉग." कहने की जरूरत नहीं कि इस बात के लिए भी YRF को ट्रोल किया जा रहा. कई लोग तो आलिया के कैरेक्टर को 'टॉम्ब रेडर' और मार्वल की 'ब्लैक विडो' से प्रेरित बता रहे हैं.

जहां तक 'अल्फा' की बात है, आलिया और बॉबी के अलावा इसमें शरवरी और अनिल कपूर भी काम कर रहे. हालांकि शरवरी और अनिल टीज़र में एक बार भी दिखाई नहीं दिए. फिल्म को उदय चोपड़ा और श्रीधर राघवन ने मिलकर लिखा है, वहीं शिव रवैल इसके डायरेक्टर हैं. फिल्म 03 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Advertisement

वीडियो: अल्फा के सेट पर आलिया और बॉबी की लड़ाई? क्या YRF ने उन्हें दूसरी फिल्म ऑफर की थी?

Advertisement