Cricket World Cup 2023 के Ind vs NZ सेमीफाइनल मैच को भारत ने जीत लिया. 15 नवंबर को भारत-न्यूज़ीलैंड सेमीफाइनल के दौरान स्टेडियम में हार्दिक पंड्या को देखकर लोग चौंक गए. हार्दिक स्टेडियम में हैट लगाकर नारियल पानी पीते हुए मैच का आनंद लेते नजर आए. जनता चौंकी क्यों, आपको पता ही है. क्योंकि हार्दिक हैं चोटिल और वो 12 नवंबर को नीदरलैंड से हुए मैच में भी नहीं खेलेंगे. और अब ये बात साफ हो गई है कि 23 नवंबर 2023 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की T20 सीरीज में हार्दिक पंड्या नहीं खेलेंगे.
INDvsNZ: मैच के दौरान स्टेडियम में हार्दिक पंड्या, जनता ने नज़ारे का 'आनंद' ले लिया
हार्दिक को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में चोट लगी थी जहां बीसीसीआई मेडिकल स्टाफ ने उन्हें छह से आठ सप्ताह आराम की सलाह दी थी.


बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए थे. बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ ने उन्हें कम से कम 6-8 हफ्ते आराम करने की सलाह दी है. मेडिकल स्टाफ को लग रहा था कि हार्दिक 12 नवंबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ होने वाले मैच में खेल सकते हैं पर उनकी सूजन कम नहीं हुई और फिटनेस टेस्ट के दौरान भी उनको दर्द महसूस हुआ.
हार्दिक पंड्या को स्टेडियम में देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए. @cricCrazyJohns नाम के एक यूजर ने स्टेडियम में नारियल पानी पीते हुए हार्दिक पंड्या की एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट की.
इस पोस्ट कर कई लोगों ने कई मजेदार रिएक्शन्स दिए. चिराग मेहता(@iamchikachirag) नाम के एक यूजर ने लिखा,
"क्या सिक्योरिटी ने चेक किया कि नारियल के अंदर है क्या?"
शेराज़(@_sheraz__) नाम के एक यूजर ने लिखा
"आग लगी बस्ती में, पंड्या अपनी मस्ती में"
ईशान जोशी(@ishanjoshii) नाम के एक यूजर ने भी हार्दिक पंड्या की तस्वीर को X पर पोस्ट किया. इस तस्वीर में पंड्या बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के साथ मैच का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं.
(यह भी पढ़ें: सचिन से आगे विराट! वनडे क्रिकेट का 50वां शतक ठोका)




















