The Lallantop

25 मिनट का रास्ता 11 मिनट में हुआ पूरा, लुंगी एनगिडी के लिए 'सुपरहीरो' बन गया यह पूर्व खिलाड़ी

अरुण जेटली स्टेडियम से राजेंद्र नगर मैक्स हॉस्पिटल की दूरी 10 किमी है. ACP संजय सिंह की सूझबूझ की वजह से चोटिल एनगिडी को हॉस्पिटल ले जाते वक्त इस डिस्टेंस को कवर करने में सिर्फ 11 मिनट लगे.

Advertisement
post-main-image
चोटिल एनगिडी को सिर्फ 11 मिनट में हॉस्पिटल पहुंचाया गया. (फोटो-PTI)

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच मैच में साउथ अफ्रीका के गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोटिल हो गए थे. दिल्ली के पेसर एनगिडी (Lungi Ngidi) को कैच लेने के दौरान चोट लग गई थी. इस दौरान वह उलटा गिरे और उनके सिर का पिछला हिस्सा ग्राउंड से जोर से टकरा गया. फिजियो और दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत फर्स्ट एड दिया, लेकिन स्थिति ठीक नहीं हुई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इसके बाद, उन्हें अरुण जेटली स्टेडियम से राजेंद्र नगर मैक्स हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया. स्टेडियम से इस हॉस्टिपल तक पहुंचने में 20 से 25 मिनट लगते हैं. शाम के वक्त क्राउड की वजह से यह समय 45 मिनट भी लग सकता है. लेकिन, इंजर्ड एनगिडी को राजेंद्र नगर मैक्स हॉस्पिटल में सिर्फ 11 मिनट में पहुंचा दिया गया. इस ऑपरेशन को दिल्ली पुलिस के ACP संजय सिंह ने लीड किया.  उन्होंने अपनी बेहतरीन सूझबूझ के चलते गूगल मैप्स को मात दी.

11 मिनट में पहुंचाया हॉस्पिटल

एनगिडी को कैच लेने के प्रयास में जमीन पर गिरते हुए संजय सिंह ने देखा था. वह  25 अप्रैल को अरुण जेटली  स्टेडियम में ड्यूटी पर तैनात थे. ग्राउंड पर गिरने के बाद एनगिडी बोल नहीं पाए. ऐसे में संजय सिंह ने तुरंत ग्रीन कॉरिडोर बनाने का फैसला किया. उन्होंने बिना वक्त गंवाए अपनी टीम और कंट्रोल रूम को अलर्ट किया. इसके बाद, पेसर को 11 मिनट में हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया.  अरुण जेटली स्टेडियम से शाम 6 बजकर 16 मिनट पर एम्बुलेंस रवाना हुई और 6 बजकर 27 मिनट पर वह मैक्स हॉस्पिटल पहुंच गई. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: सुपर ओवर में 1 रन... कमजोर रिकॉर्ड फिर भी सुनील नारायण के सामने पूरन को भेजा, वजह ये रही

इस ग्रीन कॉरिडोर पर बात करते हुए संजय सिंह ने  इंडियन एक्सप्रेस को बताया,

हमारे पास कोई और ऑप्शन नहीं था. एनगिडी एक इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं और उनका गिरना बहुत बुरा था. जैसे ही हमें स्थिति के बारे में बताया गया, हमने सोचना शुरू कर दिया कि बिना किसी रुकावट के एम्बुलेंस को कैसे ले जाएं? मैंने क्रिकेट खेला है. मैं समझता हूं कि ऐसी स्थितियां आती हैं, जब ग्राउंड पर लगी चोट से हालात बहुत खराब हो सकते हैं.

Advertisement
कौन हैं ACP संजय सिंह?

संजय सिंह कोई नॉर्मल पुलिस अफसर नहीं हैं.  वह पूर्व क्रिकेटर रहे हैं. उन्होंने गौतम गंभीर और विराट कोहली जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स के साथ ग्राउंड पर पसीना बहाया है. मौजूदा  समय में संजय सिंह दिल्ली पुलिस में ACP (Traffic, Central District) पद पर तैनात हैं.  वह दिल्ली की गलियों और सड़कों से अच्छी तरह वाकिफ हैं. उन्होंने लुंगी एनगिडी को हॉस्पिटल लेते जाते हुए एम्बुलेंस ड्राइवर को वह रास्ता बताया, जो गूगल मैप पर ब्लॉक दिखा रहा था. दिल्ली के रास्तों से परिचित होने के साथ ही बतौर खिलाड़ी और पुलिस अधिकारी उनकी सूझबूझ बहुत काम आई. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement