''मुझे लगता है कि मेरे करियर पर AB का गहरा प्रभाव रहा है. मैं हमेशा उनका साइलेंट ऑब्सर्वर रहा हूं. UAE लेग शुरू होने से पहले मैंने उनसे पूछा भी था कि मैं कैसे उन ओवरों को बेहतर कर सकता हूं जहां मैं IPL में 15-20 रनों के लिए जा रहा हूं. तो उन्होंने मुझसे एक ही बात कही, 'जब भी कभी बल्लेबाज़ तुम्हें अच्छी गेंदों पर मारे तो तुम्हें अपनी लेंथ को नहीं बदलना चाहिए. उस बल्लेबाज़ को फोर्स करना चाहिए कि वो लगातार उन अच्छी गेंदों को खेले. क्योंकि जब आप अच्छी गेंद पर मार खाते हैं और फिर अगली ही लेंथ चेंज कर देते हैं तो बल्लेबाज़ ऐसा ही चाहता है.' मैंने ये बदलाव किए और सेकेंड लेग में ये मेरे लिए काम कर गया.''हर्षल पटेल को IPL में बेहतरीन प्रदर्शन का ईनाम भारतीय टीम में सलेक्ट होकर मिला है. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज़ के लिए हर्षल को डेब्यू का मौका मिला है. IPL में हर्षल ने 15 मैचों में 32 विकेट अपने नाम किए थे. जो कि IPL के इतिहास में एक सीज़न में जॉएंट सबसे ज़्यादा है. ड्वेन ब्रावो ने भी एक सीज़न में 32 विकेट चटकाए थे. बस IPL के इस बेमिसाल प्रदर्शन के बाद उन्होंने टीम इंडिया के लिए रांची के मैदान पर डेब्यू किया और छा गए. हर्षल ने पहले T20 में ही चार ओवर के स्पेल में महज़ 25 रन दिए और दो विकेट चटकाए. इस मैच में किवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 153 रन बनाए. जिसे टीम इंडिया ने बिना किसी परेशानी के सात विकेट बाकी रहते चेज़ कर लिया. भारत और न्यूज़ीलैंड सीरीज़ का आखिरी मैच कोलकाता के मैदान पर खेला जाएगा. जहां पर एक बार फिर से हर्षल पटेल से ऐसी ही बेहतरीन गेंदबाज़ी की उम्मीद है.
एबी डिविलियर्स ने कैसे बदली टीम इंडिया के युवा बोलर की किस्मत?
हर्षल ने डेब्यू करते ही बताया एबीडी ने कैसी की उनकी मदद.
Advertisement

हर्षल पटेल, एबी डिविलियर्स. फोटो: AP/PTI
एक खिलाड़ी की क्रिकेट से विदाई और एक का डेब्यू. शुक्रवार 19 नवंबर का दिन कुछ ऐसा ही रहा. वर्ल्ड क्रिकेट के लेजेंड्री क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट जगत से संन्यास का ऐलान कर दिया. वहीं दूसरी तरफ हर्षल पटेल ने टीम इंडिया के लिए अपना T20 डेब्यू किया है. वैसे तो इन दोनों खिलाड़ियों में क्रिकेटर होने के अलावा और कोई समानता नहीं दिखती. लेकिन हर्षल पटेल ने अपने डेब्यू मैच में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ बेहतरीन प्रदर्शन के बाद एबी डिविलियर्स की तारीफ़ की है और उन्हें खुद की गेंदबाज़ी को बेहतर करने का क्रेडिट दिया है. हर्षल पटेल और एबी डिविलियर्स उस RCB टीम का हिस्सा रहे हैं. जिसकी कप्तानी विराट कोहली किया करते थे. RCB के अपने इस पुराने साथी का ज़िक्र करते हुए हर्षल ने कहा है कि एबीडी ने उन्हें बतौर गेंदबाज़ सुधार करने में मदद की है. उन्होंने बताया कि एबीडी ने उन्हें हमेशा अपनी लेंथ पर बरकरार रहने की सलाह दी. हर्षल पटेल ने मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,
Advertisement













