The Lallantop

Asian Games: भारतीय महिला टीम ने 44 साल बाद जीता गोल्ड, ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई

Asian Games 2026 : भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने चीन को 1-0 से हराया.

Advertisement
post-main-image
महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता, फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर पदक पर कब्जा किया।
  • भारतीय महिला हॉकी टीम का अंतिम एशियन गेम्स मेडल 1982 में था, और पिछली बार पेरिस ओलंपिक में टीम ने भाग नहीं लिया था।
  • इस जीत के बाद भारतीय टीम ने 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जो भविष्य की प्रतियोगिताओं में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है. भारतीय हॉकी टीम ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने फाइनल मैच में ओलंपिक मेडलिस्ट और मौजूदा चैंपियन चीन को 1-0 से हराया. 

Advertisement

इंडियन विमेंस टीम वर्ल्ड की 8वें नंबर की टीम है. वहीं, चीनी टीम दुनिया की चौथे नंबर की टीम है. लेकिन, भारतीय टीम ने 10वें मिनट में लालरेसियामी के आए गोल के दम पर पदक पक्का कर लिया. 

ये भी पढ़ें- बॉक्सिंग में गोल्डन हैट्रिक! लवलीना के बाद परवीन और अंकुश ने जीता सोना 

Advertisement

अंतिम बार भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1982 में मेडल जीता था. ये एश‍ियन गेम्स भारत में ही खेला गया था. इसी के साथ भारतीय महिला टीम ने 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक में भी क्वालिफाई कर लिया है. पिछली बार पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम हिस्सा नहीं ले पाई थी. 

एश‍ियन गेम्स 2026 में दीप‍िका टॉप गोलस्कोरर रहीं. दीपिका ने 21 गोल दागे. वहीं, नवनीत कौर ने भी 10 गोल किए. इस मामले में तीसरे नंबर पर चीन की जियागी झोंग हैं, जिन्होंने 9 गोल दागे. 

खबर अपडेट हो रही है…

Advertisement

वीडियो: एशियाई गेम्स में बारहवें दिन की ब्रॉन्ज मे़डल से शुरुआत, हॉकी फाइनल में महिला टीम

Advertisement