The Lallantop

फ्लाईदुबई फ्लाइट हमले पर ट्रंप की चेतावनी, 'अगर ईरान का हाथ निकला तो फिर जो होगा....'

फ्लाईदुबई की दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में जो कुछ हुआ उस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर इस हमले के पीछे ईरान का हाथ है, तो अमेरिका बहुत जोरदार जवाब देगा.

Advertisement
post-main-image
प्रेसिडेंट ट्रंप ने फ्लाईदुबई की घटना में ईरान का हाथ होने की आशंका जताई है (COURTSEY- AP, LinkedIN)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 20 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट में को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हुए, लेकिन डरवाजा खोलकर अन्य यात्री ने को-पायलट को पकड़ लिया।
  • इस घटना के पीछे मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और ईरान की संभावित संलिप्तता को लेकर विवाद और जांच चल रही है, जिससे अमेरिका और इजरायल दोनों सतर्क हैं।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को मिलने वाले संभावित जवाबी कदमों की बात कही है, जबकि इजरायल ने अभी को-पायलट के संबंधों पर प्रतीक्षा करने का पक्ष रखा है।

20 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट में हुए घटनाक्रम पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने सख्त चेतावनी दी है. मिडिल ईस्ट में संघर्ष जारी है और ऐसे वक्त में यह घटना हुई है. ट्रंप ने कहा कि अगर इसके पीछे ईरान हुआ तो बहुत सख्त कदम उठाएंगे. विमान में को-पायलट ने दूसरे पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया था. इस हमले में भारतीय मूल के कैप्टन स्मित गंभीर रुप से घायल हो गए. लेकिन उन्होंने को-पायलट को रोका और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इसके बाद एक यात्री ने को-पायलट को धर लिया. 

Advertisement

इस हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सख्त प्रतिक्रिया दी है. प्रेसिडेंट ट्रंप ने इशारा किया है कि फ्लाईदुबई की घटना से ईरान का कनेक्शन हो सकता है. उन्होंने कहा कि जो कुछ भी उन्हें सुनने को मिल रहा है, उसके आधार पर इसका जवाब ‘हां’ है. हालांकिं, अभी भी घटना की जांच चल रही है. लेकिन प्रेसिडेंट ट्रंप की इस टिप्पणी को बहुत अहम माना जा रहा है.

ट्रंप ने क्या कहा?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप फ्लाईदुबई की घटना के बारे में पत्रकारों से बात कर रहे थे. इसी दौरान एक रिपोर्टर ने ट्रंप से सवाल किया. पत्रकार ने पूछा कि क्या उन्हें फ्लाईदुबई पर हमला करने वाले व्यक्ति और ईरान के बीच किसी लिंक की जानकारी दी गई है? उन्होंने कहा कि उनकी टीम इस मामले की जांच कर रही है. ट्रंप ने कहा,

Advertisement

हम अभी इस पर काम कर रहे हैं. हम इस बारे में पूरी तरह से खुलकर बात करेंगे. मैं कहूंगा कि जो कुछ भी मुझे सुनने को मिल रहा है, उसके आधार पर जवाब 'हां' है. लेकिन हम अभी इस पर काम कर रहे हैं.

रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि अगर इससे ईरान का कोई कनेक्शन निकला तो वो क्या करेंगे? क्या अमेरिका उसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा. इस पर प्रेसिडेंट ट्रंप ने जवाब दिया,

उन्हें बहुत जोरदार जवाब दिया जाएगा, चिंता न करें.

Advertisement

हालांकि अभी तक इस मामले में ईरान की संलिप्तता का कोई आधिकारिक सबूत नहीं मिला है. इसके बाद रिपोर्टर ने पूछा कि क्या उस व्यक्ति को IRGC ने विमान में भेजा हो सकता है? ये भी हो सकता है कि विमान को गिराने का फैसला करने से पहले ही उसे कट्टरपंथी बनाया गया हो. प्रेसिडेंट ट्रंप ने जवाब दिया,

हां, ऐसा हो सकता है.

(यह भी पढ़ें: PM Modi ने की देश के बहादुर बेटे से बात, कैप्टन स्मित ने बताया खौफनाक पलों में किसने दी हिम्मत!)

नेतन्याहू ने क्या कहा?

वहीं न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से इसी मुद्दे पर सवाल पूछा गया. उन्होंने कहा कि अभी को-पायलट का ईरान या किसी और से संबंध जोड़ना मुमकिन नहीं है. उन्होंने कहा,

मुझे लगता है कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि ईरान या किसी और के साथ उसके कोई संबंध थे या नहीं. 

उन्होंने ‘फॉक्स एंड फ्रेंड्स’ से कहा कि वे कुछ ही दिनों में बता पाएंगे कि क्या ऐसे कोई संबंध थे. नेतन्याहू ने ये जरूर कहा कि को-पायलट धार्मिक कट्टरपंथ से प्रभावित था. उन्होंने कहा कि हमें पता है कि उसे कट्टरपंथी विचारधारा की शिक्षा दी गई थी. उन्होंने आगे कहा कि यह बात उस व्यक्ति की निजी जानकारी से पता चली है. 

वीडियो: दुनियादारी: Flydubai हमले के बाद नेतन्याहू क्या प्लान कर रहे?

Advertisement