कॉकरोच जनता पार्टी ने एक लेटर लिखकर सरकार को चेतावनी दी है. इसके साथ ही स्टूडेंट्स से अपील की है कि वो तैयार रहें, जल्दी ही अगला प्रोटेस्ट हो सकता है. CJP का आरोप है कि जिन वादों की तर्ज़ पर सरकार ने प्रोटेस्ट बंद कराया था, उन वादों को पूरा नहीं किया गया है. दिल्ली प्रोटेस्ट में शामिल हुए लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी. CJP ने कहा कि सभी FIR को अभी तक रद्द नहीं किया गया है, जो कि छात्रों के साथ धोखा है.
CJP ने सरकार को दे दी अगले आंदोलन की डेडलाइन, अब कौन सी मांगों पर अड़े?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा है. CJP का आरोप है कि सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं. चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो जल्द दोबारा प्रोटेस्ट होगा. डेडलाइन भी दी है.

23 अगस्त को CJP ने इंस्टाग्राम पर लेटर शेयर कर लिखा,
"18 अगस्त की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से तीन बार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR की लिस्ट मांगी. ताकि अनुच्छेद 142 के तहत सभी FIR एक साथ रद्द की जा सकें. लेकिन फिर भी, कई बार लिस्ट मांगे जाने के बाद भी केंद्र सरकार ने FIR की लिस्ट नहीं दी. हमसे किए गए वादे बिल्कुल स्पष्ट थे:
1. प्रदर्शन के दौरान दर्ज सभी FIR को रद्द करना.
2. भविष्य में किसी प्रदर्शनकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई न करना.
अब अगर सरकार इन वादों से पीछे हटती है तो ये धोखा होगा."

इसके आगे CJP ने लिखा कि सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे किसी भी व्यक्ति ने कोई स्टेटस शेयर नहीं किया. FIR रद्द करने के लिए क्या कदम उठाए गए, हमें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई. CJP ने कहा कि NEET एग्जाम कैंसिल होने की वजह से जिन छात्रों की जान गई उनके परिवारों को मुआवज़ा भी नहीं दिया गया.
ये भी पढ़ें: 'ताने, मीम बनने और कैमरे से बचें', CJP प्रोटेस्ट के बाद दिल्ली पुलिस को ये सब सलाह मिली है
आगे का प्लान भी बतायाCJP ने चेतावनी दी कि 24 अगस्त को एक मीटिंग होगी. और फिर तय किया जाएगा कि आगे क्या एक्शन लेना है. CJP ने अगले प्रोटेस्ट के ज़िक्र में लिखा,
‘जरूरत पड़ी तो CJP फिर से आंदोलन शुरू करेगी. सरकार के वादों पर भरोसा कर आंदोलन वापस लिया गया था, इसे हमारी कमजोरी न समझा जाए. युवाओं से किया गया हर वादा पूरा किया जाना चाहिए. हम देशभर के छात्रों, युवाओं, समर्थकों और CJP वॉलंटियर्स से अपील करते हैं कि 24 अगस्त को होने वाले अगले एक्शन के लिए तैयार रहें. हमारे प्रदर्शनों के चलते ही धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ था.’
20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ा प्रोटेस्ट हुआ था. प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था. कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी और हिरासत में भी लिया गया था. CJP ने अपनी प्रमुख मांगों में एक मांग ये भी रखी थी कि प्रोटेस्टर्स के खिलाफ दर्ज हुई FIR वापस ली जाए.
वीडियो: CJP Protest में PM मोदी पर आपत्तिजनक बयान देने वाली लड़की पर नहीं होगी FIR, Delhi Police ने क्या कहा?









