The Lallantop

iPhone Duo लेफ्ट हैंड के लिए मुसीबत, इसे केवल राइट के लिए ही बनाया गया?

iPhone Duo पारंपरिक फोल्ड की जगह पासपोर्ट स्टाइल का है, माने बंद रहने पर इसकी स्क्रीन 5.4 इंच होती है और ओपन होने पर 7.6 इंच. बोले तो फोन को होल्ड करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी. अंदर का यूजर इंटरफ़ेस भी ऐसा डिजाइन है कि एक हाथ से ऑपरेट करने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मगर एक बड़ी दिक्कत और भी है.

Advertisement
post-main-image
iPhone Duo पारंपरिक फोल्ड की जगह पासपोर्ट स्टाइल का

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Apple ने अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च किया है, जिसकी प्री-बुकिंग शुरू नहीं हुई है और फोन 23 अक्टूबर को मार्केट में उपलब्ध होगा।
  • iPhone Duo का डिजाइन मुख्य रूप से राइट-हैंड यूज़र्स के लिए बनाया गया है, जिससे लेफ्ट-हैंड यूज़र्स को बटनों और फोन खोलने में समस्या हो सकती है।
  • फोन में Touch ID बटन साइड में रखा गया है और लेफ्ट-हैंड यूजर्स के लिए सॉफ्टवेयर स्तर पर सुधार के बावजूद हार्डवेयर डिज़ाइन समस्या बनी रहेगी, जिससे इस्तेमाल प्रभावित हो सकता है।

Apple ने यूपीएससी का Prelims तो पास कर लिया, मतलब सालों की तैयारी के बाद अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च कर दिया है. मगर लगता है उसे Mains निकालने में मुश्किल होने वाली है. अभी फोन की प्री-बुकिंग भी स्टार्ट नहीं हुई, लेकिन उसके पहले ही सब लेफ्ट-राइट हो रहा है. फोन के डिजाइन एलिमेंट्स पर सवाल उठ रहे हैं. दरअसल कई यूजर्स का कहना है कि iPhone Duo का डिजाइन राइट हैंड से इस्तेमाल करने वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. लेफ्ट हैंड से फोन चलाने वालों को दिक्कत होने वाली है.

Advertisement
iPhone Duo का डिजाइन

वैसे तो ऐप्पल का पहला फोल्डेबल फोन पारंपरिक फोल्ड की जगह पासपोर्ट स्टाइल का है, माने बंद रहने पर इसकी स्क्रीन 5.4 इंच होती है और ओपन होने पर 7.6 इंच. बोले तो फोन को होल्ड करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी. अंदर का यूजर इंटरफ़ेस भी ऐसा डिजाइन है कि एक हाथ से ऑपरेट करने में कोई प्रॉब्लम नहीं होगी. मगर दिक्कत इसके बटनों को लेकर है.

दरअसल फोन के सारे बटन मसलन टच आईडी और वॉल्यूम बटन, राइट की तरफ लगे हैं जिससे लेफ्ट हैंड से फोन चलाने वालों को दिक्कत होना लाजमी है स्पेशली फोन को ओपन करने के लिए. Phone Duo में ऐप्पल का भरोसेमंद फेस अनलॉक नहीं है. उसकी जगह टच आईडी की वापसी हुई है जिसे साइड बटन में ऐड किया गया है. यही बात लेफ्ट हैंड से फोन चलाने वालों के लिए परेशानी का सबब बन रही है. 

Advertisement

सोशल मीडिया और ऑनलाइन फोरम पर कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि क्या iPhone Duo फोन में अलग से Left-Handed Mode मिलेगा. अगर सॉफ्टवेयर में बदलाव कर भी दिया गया तो भी समस्या पूरी तरह दूर नहीं होगी, क्योंकि कैमरा, बटन और आउटर डिस्प्ले की पोजीशन भी हार्डवेयर डिजाइन से जुड़ी हुई है.

वैसे तो iPhone Duo में AssistiveTouch, स्विच कंट्रोल, वॉयस कंट्रोल और Eye Tracking जैसे Accessibility फीचर्स हैं, जो लेफ्ट-राइट का संतुलन बनाने में मदद करेंगे, मगर Touch ID का मामला थोड़ा टची हो गया है. खैर ये सब तो चलता रहेगा. असल में फोल्ड तब ढंग से अनफोल्ड होगा, जब ये मार्केट में आएगा. तारीख होगी 23 अक्टूबर.

Advertisement

तब लेफ्ट-राइट-सेंटर सब पता चल जाएगा. 

वीडियो: नेतानगरी: क्या Gen Z और राहुल गांधी का 'चक्रव्यूह' भेद पाएंगे PM मोदी? आकाश को BSP से निकालने की पूरी स्टोरी

Advertisement