वीडियो: IndAvsAusA मैच में शतक बनाने वाली शफाली वर्मा ने तोड़ा था सचिन का बड़ा रिकॉर्ड
बिना इंटरनेशनल खेले इस खिलाड़ी को सीधे टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह मिली है
21 फ़रवरी से शुरू हो रहा है महिला टी-20 वर्ल्ड कप.
Advertisement

महिला टीम ने अभी तक एक भी टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है.(फोटो: ट्विटर)
21 फ़रवरी 2020 से शुरू हो रही महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है. 104 टी-20 मैच खेल चुकीं हरमनप्रीत कौर इस टीम की कप्तान बनाई गई हैं. पश्चिम बंगाल की 16 साल की बल्लेबाज रिचा घोष का नाम चौंकाने वाला है. रिचा घोष ने अभी तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. हालांकि, डोमेस्टिक क्रिकेट में रिचा ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है. हरियाणा की 15 साल की युवा खिलाड़ी शफ़ाली वर्मा को भी टीम में जगह मिली है. महिला टी-20 वर्ल्ड कप का सातवां संस्करण 21 फ़रवरी से 8 मार्च, 2020 तक ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा. पहला मैच मेज़बान ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच खेला जाएगा. टूर्नामेंट का फ़ाइनल मुकाबला 8 मार्च को होगा. इंटरनेशनल वीमेन्स डे के दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में. इसी साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में पुरुषों का टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाने वाला है. इस टूर्नामेंट की मेज़बानी भी ऑस्ट्रेलिया के पास है. इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. 2018 के महिला टी-20 वर्ल्ड कप की टॉप आठ टीमों को टूर्नामेंट में सीधी एंट्री मिली है, जबकि थाईलैंड और बांग्लादेश ने क्वालीफ़ाइंग टूर्नामेंट खेलकर वर्ल्ड कप में अपनी जगह बनाई है. इन टीमों को दो ग्रुप्स में बांटा गया है. टीम इंडिया को ग्रुप ‘ए’ में ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ रखा गया है.
सलेक्टर्स ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जिस 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है, उनके नाम हैं- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शफ़ाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज़, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, रिचा घोष, तान्या भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर और अरुंधति रेड्डी. अभी तक हुए 6 टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने 4 जबकि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने 1-1 वर्ल्ड कप जीता है. टीम इंडिया अभी तक तीन बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में पहुंची है. देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम पहली बार वर्ल्ड कप जीत पाती है या नहीं.
वीडियो: IndAvsAusA मैच में शतक बनाने वाली शफाली वर्मा ने तोड़ा था सचिन का बड़ा रिकॉर्ड
वीडियो: IndAvsAusA मैच में शतक बनाने वाली शफाली वर्मा ने तोड़ा था सचिन का बड़ा रिकॉर्ड
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















