The Lallantop

विमान उड़ाकर दिल्ली से बाली पहुंचे एयर इंडिया के पायलट को हार्ट अटैक आया, मौत हो गई

एयर इंडिया के एक पायलट की इंडोनेशिया के बाली में हार्ट अटैक से मौत हो गई है. एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि पायलट ने हाल के महीनों में सभी जरूरी मेडिकल चेकअप कराया था. उन्हें पहले से स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या नहीं थी.

Advertisement
post-main-image
एयर इंडिया के एक पायलट की इंडोनेशिया में मौत हो गई. (इंडिया टुडे)

इंडोनेशिया के बाली में हार्ट अटैक के चलते एयर इंडिया के एक पायलट की मौत हो गई है. एयरलाइंस ने 29 अप्रैल को पायलट के मौत की जानकारी शेयर की है. बताया गया कि पायलट ‘क्रू लेओवर’ (आराम करने के लिए निर्धारित समय) के लिए एक होटल में रुका था. वहीं उसे दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसको पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने पायलट को मृत घोषित कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया की ओर से बताया गया कि मृतक पायलट की उम्र 40 साल थी. उसने एक दिन पहले ही दिल्ली से इंडोनेशिया के बाली के लिए उड़ान भरी थी. मैंडेटरी क्रू लेओवर के दौरान वो एक होटल में रुका हुआ था. 

मृतक पायलट एयर इंडिया में फर्स्ट ऑफिसर था कमर्शियल फ्लाइट में फ्लाइट के दूसरे को फर्स्ट ऑफिसर कहा जाता है. अक्सर CO-Pilot भी कहा जाता है. यह कैप्टन के बाद फ्लाइट का दूसरा कमांडर होता है. कैप्टन की एब्सेंस में या फिर उसको किसी तरह की समस्या आने पर फ्लाइट उड़ाने की जिम्मेदारी इसी ही होती है. 

Advertisement

घटना को लेकर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया,

फर्स्ट ऑफिसर ने होटल के स्टाफ से बैचेनी महसूस करने की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में ले  जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उनको दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि की. डॉक्टर्स और हॉस्पिटल की पूरी मेडिकल टीम ने उनको बचाने की पूरी कोशिश की. लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

एयर इंडिया ने अपने कॉकपिट क्रू के मेंबर के निधन पर गहरा दुख और संवेदना वयक्त किए हैं. एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि पायलट ने हाल के महीनों में सभी जरूरी मेडिकल चेकअप कराए थे. उसे पहले से स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या नहीं थी. 

Advertisement

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने आगे बताया कि डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने पायलटों के लिए उड़ान के घंटे तय किए हैं. एयर इंडिया के पायलट उस सीमा के भीतर ही काम कर रहे थे. फिलहाल इस घटना के बारे में और ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

वीडियो: एयर इंडिया के पायलट ने कनाडा टू दिल्ली फ्लाइट की उड़ान भरने से पहले शराब पी? DGCA ने एक्शन लिया

Advertisement