The Lallantop

बंगाल में फिर ममता बनर्जी या इस बार बीजेपी सरकार? Poll of Exit Polls ने ये बताया

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल के आंकड़े आने शुरू हो गए हैं. पोल ऑफ एग्जिट पोल्स में पांच राज्यों में से ज्यादातर राज्यों में सत्ताधारी पार्टी की ही वापसी होती दिख रही है. बस केरल में सत्ता बदलती दिख रही है. वहीं बंगाल में कांटे की टक्कर में ममता बनर्जी किला बचाती हुई दिख रही हैं.

Advertisement
post-main-image
पांच राज्यों के चुनाव के लिए पोल ऑफ पोल्स के अनुमान सामने आ गए हैं. (इंडिया टुडे)

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के फाइनल नतीजे 4 मई को आएंगे. लेकिन पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज का चुनाव खत्म होने के बाद से एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं. एग्जिट पोल्स में अलग-अलग राज्य में किस पार्टी या गठबंधन को कितनी सीटें मिल रही हैं, इस पर एक नजर डाल लेते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
बंगाल में ‘दीदी’ को बीजेपी की कड़ी टक्कर

पांच राज्यों के चुनाव में सबकी नजर पश्चिम बंगाल में टिकी है. एग्जिट पोल यहां ममता बनर्जी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं. इंडिया टुडे ने सात एग्जिट पोल्स को मिलाकर पोल ऑफ एग्जिट पोल्स किया है. इसमें जेवीसी, पी-मार्क, मैट्रिज, पीपुल्स पल्स, चाणक्य स्ट्रैटेजीज, पोल डायरी और जनमत पोल्स एजेंसी के सर्वे शामिल हैं.

पोल ऑफ एग्जिट पोल्स के लिहाज से बंगाल में ममता बनर्जी सत्ता में बनी रहेंगी. लेकिन बीजेपी भी ज्यादा पीछे नहीं है. पोल ऑफ एग्जिट पोल्स के मुताबिक TMC को 147 सीटें मिल सकती हैं तो बीजेपी को 137 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस और लेफ्ट के खाते में 2-2, जबकि अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं.

Advertisement
WEST BENGAL
पश्चिम बंगाल का पोल ऑफ एग्जिट पोल्स

असम में बीजेपी की सत्ता की हैट्रिक?

असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी सत्ता की हैट्रिक लगाती नजर आ रही है. पोल ऑफ एग्जिट पोल्स में बीजेपी को 88 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं कांग्रेस के खाते में 27 सीट जाने का अनुमान है, जबकि अन्य को 7 सीटें मिल सकती हैं.

ASSAM
असम का पोल ऑफ एग्जिट पोल्स

केरल से जाएगी लेफ्ट की सरकार?

Advertisement

केरल में CPI(M) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक गठबंधन (LDF) की सत्ता से विदाई के संकेत मिल रहे हैं. पोल ऑफ एग्जिट पोल्स्स के मुताबिक राज्य की 140 सीटों में से कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) को 77 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं CPI(M) की अगुआई वाली LDF को 59 सीटें मिलने का अनुमान है. इसके अलावा बीजेपी को 2 सीटें और अन्य के खाते में भी 2 सीटें जा सकती हैं.

KERALA
केरल का पोल ऑफ एग्जिट पोल्स

तमिलनाडु में स्टालिन की होगी विजय?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में DMK और कांग्रेस गठबंधन की फिर से सत्ता में वापसी हो सकती है. पोल ऑफ एग्जिट पोल्स के मुताबिक, राज्य में DMK गठबंधन को 130 सीटें मिलती दिख रही हैं तो AIADMK गठबंधन 65 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है. अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK को 31 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं अन्य के खाते में 8 सीटें जा सकती हैं.

Tamilnadu
तमिलनाडु का पोल ऑफ एग्जिट पोल्स

पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन का दबदबा कायम!

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन अपना वर्चस्व कायम रख सकता है. पोल ऑफ एग्जिट पोल्स के मुताबिक, राज्य की 30 सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 17 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस की अगुआई वाले गठबंधन को 9 सीट मिलने का अनुमान है. इसके अलावा अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं.

puducherry
पुडुचेरी का पोल ऑफ एग्जिट पोल्स

पोल ऑफ एग्जिट पोल्स में पांच राज्यों में से ज्यादातर राज्यों में सत्ताधारी पार्टी की ही वापसी होती दिख रही है. बस केरल में सत्ता बदलती दिख रही है. वहीं बंगाल में कांटे की टक्कर में ममता बनर्जी किला बचाती हुई दिख रही हैं. 

आखिर में एक बार फिर से याद दिला दें कि एग्जिट पोल महज अनुमान होते हैं. इन सभी राज्यों के लिए हुए चुनावों के लिए 4 मई को काउंटिंग होगी और तभी फाइनल रिजल्ट आएंगे. 

वीडियो: राजधानी: पश्चिम बंगाल में बनेगी BJP की सरकार? क्या कहता है एग्जिट पोल?

Advertisement