The Lallantop

वैभव का क्यों नहीं हुआ T20I डेब्यू? कप्तान श्रेयस ने बताई वजह

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में डेब्यू का चांस नहीं मिली.' बेबी बॉस' को पहले T20I में क्यों नहीं शामिल किया गया? इसकी वजह कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने खुद बताई.

Advertisement
post-main-image
वैभव को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए इंतजार करना होगा. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I मैच में भारत की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली, इसलिए उन्होंने अपना अंतरराष्ट्रीय T20 डेब्यू उस मैच में नहीं किया।
  • टीम मैनेजमेंट ने अनुभव वाले वरिष्ठ खिलाड़ियों को सीनियर प्लेयर्स के सफल प्रदर्शन के कारण पहले T20I में प्राथमिकता दी और इसलिए वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं दिया गया।
  • पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने टीम के चयन निर्णय का समर्थन किया और कहा कि वैभव सूर्यवंशी को भविष्य में खेलने का मौका मिलेगा जबकि वर्तमान में टीम अनुभव और प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I में डेब्यू करेंगे. यह चर्चा उन्हें टीम इंडिया (Team India) में शामिल करने के बाद से थी. ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि वैभव 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करके इतिहास रचेंगे. सूर्यवंशी भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बनेंगे. वह सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे. लेकिन, ऐसा नहीं हुआ. वैभव को आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I में जगह नहीं मिली. सूर्यवंशी को पहले T20I में मौका क्यों नहीं मिला? इसकी वजह कप्तान श्रेयस अय्यर ने खुद बताई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

टॉस के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने कन्फर्म किया कि वैभव सूर्यवंशी पहले T20I की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं. जब उनसे यह पूछा गया कि वैभव को टीम में शामिल नहीं करने की वजह क्या है? इस सवाल के जवाब में श्रेयस ने कहा कि टीम मैनेजमेंट सीनियर प्लेयर्स को बैक करना चाहता था, जो T20 वर्ल्ड कप में विनिंग टीम का हिस्सा रहे. श्रेयस के मुताबिक,

अनफॉर्चूनेटली, वैभव को टीम में जगह नहीं मिली. वह जबरदस्त प्लेयर हैं. हम एक्सपीरियंस के साथ गए हैं. सीनियर प्लेयर्स ने भारत के लिए पिछली कुछ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है. इसलिए हम उनमें से ज्यादातर को सपोर्ट कर रहे हैं. मुझे लगता है कि समय आने पर वैभव सूर्यवंशी को चांस मिलेगा. लेकिन, हम पहले T20I में 3 सीमर एक ऑलराउंडर और दो स्पिनर्स के साथ जा रहे हैं.

Advertisement
मांजरेकर ने किया समर्थन

भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने टीम मैनेजमेंट के इस फैसले का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि भारत ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने का लालच नहीं दिखाया.  

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसे कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेंगे?

Sony Liv पर बात करते हुए संजय मांजरेकर ने कहा, अभिषेक शर्मा को ड्रॉप नहीं किया जा सकता है. T20 वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने 20 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी. वर्ल्ड कप के दौरान संजू सैमसन की परफॉर्मेंस लाजवाब रही. उनके लास्ट थ्री स्कोर 97 रन नॉट आउट, 89 और 89 रहे. आप अभिषेक और संजू को इसलिए बाहर नहीं कर सकते, कि आप एक यंग लड़के को लेकर एक्साइटेड हैं. उन्होंने आगे कहा,

Advertisement

टीम सेलेक्टर्स सही काम कर रहे हैं और यह सही मैसेज है. उन्होंने T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को बाहर कर दिया है. भारत अब क्रिकेट की काबिलियत पर फोकस कर रहा है, जो हमेशा होना चाहिए. मुझे खुशी है कि वे वैभव सूर्यवंशी को लेकर ज्यादा एक्साइटमेंट में नहीं बहे. वैभव अपनी बारी का इंतजार कर सकते हैं. उनके पास अभी समय है.

936 दिन बाद लौटे श्रेयस

श्रेयस अय्यर की 936 दिन बाद T20 इंटरनेशनल में वापसी हुई है. उन्होंने अपना लास्ट T20I मैच 3 दिसंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेला था. श्रेयस को हाल ही में भारत की T20I टीम का रेगुलर कप्तान चुना गया है.  

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement