आजकल मोहल्लों, सोसाइटीज, बिल्डिंग्स आदि का भी एक व्हाट्सएप ग्रुप बना होता है. कोई फंक्शन हो या कोई समस्या. सारा डिस्कशन ग्रुप में ही हो जाया करता है. ग्रुप में हर परिवार से कोई एक जरूर जुड़ा होता है. फिर किसी वजह से किसी को ग्रुप से निकाल दो तो अलग बखेड़ा खड़ा हो जाता है. हैदराबाद से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां वॉट्सऐप ग्रुप से एक महिला को निकालने पर वो इतना आहत हो गई कि सीधे थाने पहुंच गई. महिला का आरोप है कि ग्रुप से निकालकर उसका मानसिक उत्पीड़न किया गया.
WhatsApp ग्रुप से निकाला तो महिला थाने पहुंची, एडमिन भी बोला- 'किसी कीमत पर नहीं जोड़ेंगे'
WhatsApp ग्रुप में निवासियों के लिए राजनीतिक राय या कुछ भी पॉलिटिकल शेयर करने पर सख्त मनाही थी. लेकिन शिकायत करने वाली महिला ने वार्निंग के बावजूद भी राजनीतिक संदेश शेयर करना जारी रखा.


पूरा मामला हैदराबाद के बंजारा हिल्स थाने का है. महिला का आरोप है कि NBT नगर, रोड नंबर 12 के निवासियों ने वहां के व्हाट्सएप ग्रुप से उसे बाहर निकाल दिया. स्थानीय बस्ती से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए बनाए गए इस WhatsApp ग्रुप में निवासियों के लिए राजनीतिक राय या कुछ भी पॉलिटिकल शेयर करने पर सख्त मनाही थी. पुलिस के अनुसार, शिकायत करने वाली महिला ने ‘वार्निंग’ के बावजूद भी राजनीतिक संदेश शेयर करना जारी रखा, जिसके बाद एडमिन ने उसे ग्रुप से हटा दिया.
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर जुड़े कई नए फीचर्स, ग्रुप एडमिन तो जानकर नाच उठेंगे!
एडमिन का ये फैसला महिला को पसंद नहीं आया. लिहाजा, वो पुलिस के पास पहुंच गई. उसने आरोप लगाया कि उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है. क्योंकि उसने एडमिन से कई बार कहा कि उसे वापस से ग्रुप में जोड़ दे. लेकिन एडमिन ने उसकी एक नहीं सुनी. Deccan Chronicle की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला तब और बढ़ गया जब ग्रुप एडमिन को पुलिस स्टेशन बुलाए जाने के बावजूद उसने महिला को ग्रुप में वापस जोड़ने से मना कर दिया.
एडमिन ने कहा कि उसे किसी भी कीमत पर वापस नहीं जोड़ा जा सकता. ग्रुप आगे की कार्रवाई के लिए कानूनी सलाह ले रहा है. एडमिन ने साफ-साफ कहा कि चाहे कुछ भी हो. महिला को वापस से ग्रुप में नहीं जोड़ा जाएगा.
वीडियो: गाजियाबाद की सोसाइटी में भीषण आग, CM Yogi ने क्या ऑर्डर दिया?














