The Lallantop

युवराज सिंह को टीम में नहीं लोगे तो यही होगा

उनके पिता योगराज सिंह का बयान आना बाकी है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
युवराज सिंह. पचीसवीं फर्स्ट क्लास सेंचुरी मारी है. एकदम फर्स्ट क्लास. रणजी ट्रॉफी में पंजाब अपना दूसरा मैच खेल रही थी. मध्य प्रदेश के खिलाफ़. मैच हो रहा था रोहतक में.
पंजाब ने टॉस जीता और कहा कि पहले बल्लेबाजी करेंगे. पंजाब की स्टार्ट ऐसे हुई जैसे स्पार्क प्लग में कचरा फंस गया हो. 15 रन पर 2 झटके. और युवराज सिंह पहले घंटे में ही मैदान पर मौजूद दिखे. युवराज सिंह आये और ऐसे खेलना चालू किया जैसे कुछ हुआ ही न हो. जैसे काफी समय से कहीं नॉकिंग कर रहे हों. पहले जीवनजोत सिंह के साथ 180 की पार्टनरशिप की. तीसरे विकेट के लिए. उसके बाद 152 रन की पार्टनरशिप की गुरकीरत सिंह के साथ. गुरकीरत ने 102 गेंद में 101 रन बनाये.
युवराज वैसे खेल रहे थे जैसे आदर्श तरीके से खेलने को कहा जाता है. अच्छी गेंदों को दूरदर्शन कमेंट्री की भाषा में सम्मान दे रहे थे और बुरी गेंदों पर प्रहार कर रहे थे. उनका स्ट्राइक रेट था 68.04 का. 24 चौवे मारने के बाद युवराज 164 रन पर बिना आउट हुए खेल रहे थे. कुल गेंदें उन्होंने खेलीं 241.
युवराज सिंह का ये है कि उन्हें टीम में सेलेक्ट नहीं किया जाता है, और वो अगले ही पल रन बना कर अपनी दावेदारी पेश कर देते हैं. उनके पिताजी तो पहले से ही धोनी पर पिनके रहते हैं. वो कह भी चुके हैं, "धोनी भूखा मरेगा."

Advertisement
Advertisement