The Lallantop

वीडियो: टीम इंडिया फ़ुटबॉल नीचे नहीं गिरने देगी

वन-डे मैचों से पहले धर्मशाला से आया वीडियो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंडियन क्रिकेट टीम. टेस्ट सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड को धराशाई कर चुकी है. अब वन डे मैचों की बारी है. पहला मैच होने ही वाला है. धर्मशाला में. पहाड़ों के बीच. ठंड में. वन-डे सीरीज़ के लिए एमएस धोनी भी वापस आ चुके हैं. अच्छी बात ये है कि जो वापस आया है, वो असली धोनी ही है, सुशांत सिंह राजपूत नहीं. टीम इंडिया पूरी तरह से तैयारी कर रही है. न्यूज़ीलैंड की टीम टेस्ट में थोड़ी हल्की रहती है. लेकिन वन-डे मैचों में न्यूज़ीलैंड अलग ही खेल खेलती है. कब पलट दे मामला, मालूम नहीं. और इसलिए टीम जमके प्रैक्टिस कर रही है. इसी क्रम में टीम इंडिया का वॉर्मअप सेशन कैमरे में रिकॉर्ड किया जा चुका है. वीडियो आया है. गोला बनाकर प्लेयर्स खड़े हैं और कसम उठाई हुई है कि फुटबॉल को नीचे नहीं गिरने देंगे. देखते हैं वीडियो: [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/IndianCricketTeam/videos/1251998474821843/"]

Advertisement
Advertisement