ऋचा घोष (Richa Ghosh). इंडियन विमेंस टीम की फिनिशर. पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच में फिनिशिंग टच दिखाया. छठे नंबर पर बैटिंग करने आईं ऋचा ने इम्पैक्टफुल इनिंग्स खेली. उन्होंने 200 के स्ट्राइक से बैटिंग की. उनकी ताबड़तोड़ पारी के चलते टीम इंडिया ने 170 रनों की चैलेंजिंग टोटल बनाया.
ऋचा घोष ने पाकिस्तान के खिलाफ दिखाया फिनिशिंग टच, 17 गेंदों में पलट दिया मैच
Team India की बैटर ऋचा घोष (Richa Ghosh) ने वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के शानदार पारी खेली. उन्होंने 17 गेेंदों पर 34 रन जड़े. उनकी इस धुआंधार पारी चलते भारत ने अपनी पारी में 170 रन बनाए.


ऋचा उस वक्त बैटिंग करने आईं, जब भारत का स्कोर 4 विकेट पर 110 रन था. 'लेडी गेल' के नाम से फेमस भारती फुलमाली जल्दी आउट हो गईं. स्कोर को पेस देने के लिए फुलमाली को प्रमोट करके पांचवें नंबर पर भेजा गया था. लेकिन, वह एक ही रन बना पाईं.
ऋचा पर स्कोर बढ़ाने की जिम्मेदारी आ गई. भारत की पारी में 34 गेंदें बची थीं. ऐसे में ऋचा ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए चौके से खाता खोला. लेकिन, अगली 7 बॉल्स पर वह 6 रन बना पाईं. इस दौरान पाकिस्तानी बॉलर्स ने रूम नहीं दिया.
18 ओवर के बाद, भारत का स्कोर 5 विकेट पर 132 रन था. पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने 19वें ओवर में तस्मिया रुबाब को अटैक पर लगाया. तस्मिया का यह सिर्फ चौथा T20 इंटरनेशनल मैच था. दीप्ति शर्मा ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया. अगली गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक ऋचा घोष को दे दी.
ऋचा ने अगली चार गेंदों पर तस्मिया को डोमिनेट किया. उन्होंने तीसरी गेंद पर ओवर कवर चौका जड़ा. चौथी गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से 77 मीटर का छक्का जड़ा. पांचवीं गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट एरिया में चौक लगाया. तस्मिया की छठी गेंद पर ऋचा ने फुल शॉट लगाकर मिडविकेट पर चौका बटोरा.
ये भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप 2026 : तंजानिया के रिफ्यूजी क्लब में हुआ था पैदा, अब बना ऑस्ट्रेलिया का हीरो
तस्मिया के इस ओवर में ऋचा ने 4 गेंदों पर 18 रन जड़ दिए. कुल मिलाकर 19 ओवर में इंडियन बैटर्स ने 23 रन बनाए. 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 155 रन हो गया.
ऋचा यहीं नहीं रुकीं. 20वां ओवर फातिमा सना ने डाला. ओवर की दूसरी बॉल ऋचा ने चौका लगाया. लास्ट ओवर में ऋचा ने कई बार जोरदार हिट लगाने की कोशिश की. लेकिन, गेंद टाइम नहीं हुई. ओवर की पांचवीं गेंद पर ऋचा जबरदस्त हिट लगाने के प्रयास में आउट हो गईं.
पारी को एक्सेलरेट कियाऋचा ने पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी बैटिंग करते हुए 17 गेंदों पर 34 रन बनाए. भारत की तरफ वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में छठे नंबर पर यह सबसे बड़ी पारी है. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 5 चौके और एक छक्का लगाया. ऋचा ने दीप्ति के साथ 21 गेंदों पर 45 रनों की पार्टनरशिप की. इंडियन बैटर्स ने लास्ट 2 ओवर में 38 कर जोड़े.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?














