The Lallantop

दीप्ति शर्मा के आगे पाकिस्तान पस्त, भारत ने ग्रुप ऑफ डेथ में 64 रनों से हराया

T20 World Cup 2026: दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर पाकिस्तान की बैटिंग की कमर तोड़ दी. उन्होंने मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. 5 विकेट के साथ ही दीप्ति के नाम अब महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में 351 विकेट हो गए हैं.

Advertisement
post-main-image
दीप्ति ने बल्ले से भी 9 गेंद में 12 रन बनाए. (फोटो- AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला T20 World Cup 2026 के पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर ग्रुप ऑफ डेथ में महत्वपूर्ण जीत हासिल की है।
  • इस जीत का कारण दीप्ति शर्मा के 5 विकेट और श्री चरनी के 3 विकेट के साथ-साथ स्मृति मंधाना व हरमनप्रीत कौर की प्रभावशाली बल्लेबाजी रही।
  • इस प्रदर्शन के बाद दीप्ति शर्मा ने महिला T20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त किया।

महिला T20 World Cup 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रनों से हरा दिया. ग्रुप ऑफ डेथ में भारत की ये एक अहम जीत है. मैच में दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए. जबकि श्री चरनी ने 3 विकेट चटकाए. स्मृति मंधाना ने भी अपने बैट से कमाल की बैटिंग की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. शुरू में टीम को झटके लगा. शैफाली वर्मा सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गईं. जेमिमाह रोड्रिग्स के बल्ले से भी सिर्फ 1 रन आया. एक वक्त टीम का स्कोर 2 विकेट पर 18 रन था. लेकिन फिर स्मृति मंधाना ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 44 गेंदों पर 68 रनों की शानदार पारी खेली. 9 चौके और 2 छक्के लगाए.

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 35 गेंदों पर 36 रन बनाए. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की मजबूत साझेदारी की.

Advertisement

पावरप्ले के बाद भारतीय टीम ने रफ्तार पकड़ी. रिचा घोष ने तेजी से 17 गेंदों पर 34 रन बनाकर भारत के स्कोर को 170 तक पहुंचाया. पाकिस्तान की बॉलर तस्मिया रुबाब के एक ओवर में 23 रन पड़े, जो मैच डिफाइनिंग थे. भारत ने 6 विकेट पर 170 रन बनाए.

पाकिस्तान की तरफ से फातिमा सना और सदिया इकबाल ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन फील्डिंग में कई कैच छूटे.

दीप्ति शर्मा का कमाल

171 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत सधी हुई रही. मुनीबा अली और गुल फेरोजा ने कुछ अच्छे शॉट खेले, लेकिन जल्द ही विकेट गिरने शुरू हो गए. एक वक्त टीम का स्कोर 2 विकेट पर 53 रन था. वहां से टीम का स्कोर 6 विकेट पर 79 रन हो गया. भारतीय बॉलर्स ने पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.

Advertisement

दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर पाकिस्तान की बैटिंग की कमर तोड़ दी. श्री चरनी ने भी 3 विकेट लेकर शानदार बॉलिंग की. पाकिस्तान की पूरी टीम 19.2 ओवर में 106 रनों पर सिमट गई.

दीप्ति ने बल्ले से भी 9 गेंद में 12 रन बनाए थे. इतना ही नहीं उन्होंने मुनीबा अली का रन आउट भी किया. अपने 4 ओवरों में दीप्ति ने मात्र 10 रन देकर 5 विकेट लिए. उन्होंने मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.

5 विकेट के साथ ही दीप्ति के नाम अब महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में 351 विकेट हो गए हैं. उनके आगे झूलन गोस्वामी हैं. जिनके कुल 355 विकेट हैं. T20 इंटरनेशनल में भी दीप्ति अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर बन गई हैं. उनके कुल 166 विकेट हो गए हैं. दीप्ति को इस परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ दी मैच अवॉर्ड भी मिला.

वीडियो: दीप्ति शर्मा ने फाइनल में पलट दिया पूरा खेल, बनीं प्लेयर ऑफ द सीरीज

Advertisement