The Lallantop

नाचो भइया! पाकिस्तान को हराकर भारत ने वर्ल्डकप जीत लिया है

इंडिया, इंडिया...इंडिया, इंडिया...

Advertisement
post-main-image
भारतीय ब्लाइंड टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर कप जीत लिया है.
वर्ल्ड कप में इंडिया का जलवा टाइट चल रहा है. चाहे वो अंडर 19 वर्ल्डकप हो या ब्लाइंड वर्ल्डकप. और अब तो खुशखबरी आई है. भारत ने ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत लिया है. वो भी पाकिस्तान को हराकर. लगातार दूसरी बार. ये मुकाबला हालांकि बेहद कांटे का रहा. एकदम वैसा जैसा कि फाइनल मैच होना चाहिए, मगर भारत ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर कप अपने नाम कर लिया.
भारत ने लगातार दूसरी बार वर्ल्डकप जीता है.
भारत ने लगातार दूसरी बार वर्ल्डकप जीता है.

वर्ल्डकप का ये मैच था शारजाह स्टेडियम में. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान की टीम ने भारत के सामने 309 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा. पाकिस्तान टीम की तरफ से मुनीर ने 57 रन, रियासत ने 48 रन, निसार ने 47 रन बनाए.
इसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने ये टार्गेट 38 ओवरों में पा लिया. हालांकि मुकाबला कांटे का रहा क्योंकि 303 रन पर भारत के 8 विकेट हो गए थे. जीतने के लिए 6 रन चाहिए थे और हाथ में सिर्फ दो विकेट थे. ओवर भी खाली 3 बजे थे. मगर फिर भी भारत 40 ओवर का ये मुकाबला जीतने में सफल रहा. भारत की जीत के हीरो रहे बल्लेबाज सुनील रमेश जिन्होंने 93 रन बनाए. कप्तान अजय रेड्डी ने भी कप्तानी पारी खेलते हुए 63 रन बनाए.
सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल-




भारत ने इस जीत के साथ ही लगातार दूसरी बार ये खिताब अपने नाम किया. टूर्नामेंट में भारत ने एक मैच भी नहीं हारा. पाकिस्तान से ग्रुप मैच के वक्त भी भारत का सामना हुआ था. तब भी भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था. वहीं सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया था.


ये भी पढ़ें: 
अंडर19 वर्ल्ड कप में शुभम गिल का ये शॉट विराट कोहली के धांसू शॉट की याद दिला रहा है

नई ओपनिंग जोड़ी, फिर भी भारत ने 10 विकेट से जिंबाब्वे को पटका

61 पर 4 विकेट थे, 64 पर पूरी टीम आउट हो गई

गुस्साए विराट कोहली ने मैच रैफरी के कैबिन में जाकर क्या कहा है?

हार्दिक पांड्या से कहना चाहता हूं- टोपा हो का बे

जयपुर की गलियों से निकला ये जोरदार बॉलर सबको चौंका रहा है

साउथ अफ्रीका में कोहली ने वो किया है, जो अब तक सिर्फ सचिन ने किया था

एबी डीविलियर्स ने एक बार फिर बता दिया कि वो क्यों सबके चहेते हैं!

लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Advertisement
Advertisement