The Lallantop

'बुझने' से पहले PCB ने फड़फड़ाई 5 शर्तें, ICC ने मोहसिन नकवी को कायदे के जवाब दिए

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC ने मोहसिन नकवी को एक दिन का समय दिया है. वो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से टीम को विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति देने का अनुरोध करेंगे.

Advertisement
post-main-image
ICC ने उन्हें आखिरी अल्टीमेटम दे दिया है और बॉल पाकिस्तान के कोर्ट में हैं. (PTI)

भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने को लेकर ड्रामा कर रहे पाकिस्तान को ICC की तरफ से बड़ा झटका लगा है. ICC के साथ बैठक में पाकिस्तान ने मैच खेलने के लिए शर्तें रखी थीं. लेकिन इन शर्तों को मानना तो दूर, उल्टा आईसीसी ने पाकिस्तान को आखिरी अल्टीमेटम दे दिया है. बैठक के बाद पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से इसे लेकर बात करेंगे. सरकार का फैसला ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का आखिरी फैसला होगा. 

Advertisement
ICC के सामने रखी शर्तें

आजतक के लिए विक्रांत गुप्ता ने बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष इमानुल इस्लाम की मौजूदगी में ICC और पीसीबी की बैठक में मोहसिन नकवी ने पांच शर्तें रखीं. इन पर ICC ने क्या कहा, एक-एक कर जानें: 

पहली शर्त- बांग्लादेश भले ही टी20 वर्ल्ड कप से पीछे हट गया हो, लेकिन ICC उस पर कोई जुर्माना नहीं लगाएगा.

Advertisement

जवाब- ICC ने पीसीबी के कहने से पहले ही यह फैसला कर लिया था कि वह बांग्लादेश पर कोई जुर्माना नहीं लगाएंगे.

दूसरी शर्त- 2024 में दंगों के कारण महिला टी20 वर्ल्ड कप को बांग्लादेश से यूएई शिफ्ट कर दिया गया था.

जवाब- ICC प्लान कर रहा है  कि अगला अंडर19 वर्ल्ड कप बांग्लादेश में हो.

Advertisement

तीसरी शर्त- ICC भारत को पाकिस्तान के साथ बाइलेट्रल सीरीज खेलने को कहे.

जवाब- यह ICC डोमेन में नहीं है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी भारत को पाकिस्तान से खेलने को मजबूर नहीं कर सकते.

चौथी शर्त - भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ट्राई सीरीज का आयोजन हो.

जवाब- यह ICC के डोमेन में नहीं है. इसमें वह कुछ नहीं कर सकते.

पांचवीं शर्त - भारत इस साल बाइलेट्रल सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करे.

जवाब - यह ICC के डोमेन में नहीं है. इसमें वह कुछ नहीं कर सकते. 

ICC ने दिया एक दिन का समय

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC ने मोहसिन नकवी को एक दिन का समय दिया है. वो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से टीम को विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति देने का अनुरोध करेंगे. वो पीएम शहबाज को विशेष रूप से श्रीलंका, यूएई और बांग्लादेश बोर्ड के आग्रह और हाल में हुई बातचीत का ब्योरा देंगे. इस मामले में हालांकि अंतिम फैसला शरीफ का होगा और पीसीबी उसका पालन करेगी

वीडियो: T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव की टीम को क्यों याद आ रहे रोहित शर्मा, विराट कोहली?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement