ICC Men's T20 World Cup में रविवार 15 फरवरी को इंडिया-पाकिस्तान का मैच है. अरे-अरे रुकिए. यह खबर नहीं है. खबर यह है कि पाकिस्तान यह मैच हारने वाला है! कितने रन से या कितने विकेट से हारेगा, यह पता नहीं. लेकिन हारेगा और यह खुद पाकिस्तान के कप्तान Salman Ali Agha ने बता दिया है. आपको लगेगा क्या गपबाजी कर रहे हो. पाकिस्तान का कप्तान क्यों बताएगा. और तुमको क्यों बताएगा. अजी हमें नहीं, उन्होंने यह गुफ्तगू तो अपने ही पुराने खिलाड़ी और कप्तान वसीम अकरम से की है.
India vs Pakistan T20 World Cup: भारत से फिर हारेगा पाकिस्तान! खुद उनके कप्तान ने बता दिया
India vs Pakistan T20 World Cup Match: पाकिस्तान के कप्तान Salman Ali Agha ने कहा है कि वो इंडिया के सामने साल 2025 के एशिया कप वाले माइंड सेट से जाएंगे. माने फिर हार के आएंगे क्योंकि Asia Cup 2025 में टीम इंडिया और पाकिस्तान तीन बार आमने-सामने आए तो तीनों बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था.


दरअसल पाकिस्तान के कप्तान Salman Ali Agha ने Pakistan Vs USA मैच के पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान इंडिया-पाक मैच के लिए जो कहा, उसने सब साफ कर दिया. आप खुद देख लो.
कप्तान साब का कहना है कि वो इंडिया के सामने साल 2025 के एशिया कप वाले माइंड सेट से जाएंगे. अब ये वाला माइंड सेट कैसा था, वो बताते हैं, लेकिन पहले जरा हंस लेते हैं. चलिए अब बैट घुमाते Asia Cup 2025 की तरफ. यहां इंडिया और पाकिस्तान तीन बार आमने-सामने आए. पहली बार 14 सितंबर को, दूसरी बार 21 सितंबर को तीसरी बार फाइनल में 28 सितंबर को. पता है ना तीनों बार क्या हुआ था.
तीनों बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान टीम को हराया. फाइनल में तो थोड़ा-बहुत रोमांच आया भी मगर लीग मैचों में तो मामला एकतरफा ही था. Dubai International Stadium में खेले गए पहले मैच में पाकिस्तान ने गिरते-पड़ते 9 विकेट पर 127 रन बनाए. टीम इंडिया जरा जल्दी में थी. महज 15.5 ओवर्स में मामला सेटल कर दिया. यह वही मैच है जिसमें इंडियन ओपनर Abhishek Sharma ने पाकिस्तान के स्टार बॉलर Shaheen Afridi को पहली बॉल पर चौका और दूसरी पर छक्का जड़ दिया था.
सुपर फोर में भी जब दोनों टीम आपस में भिड़ी तो इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से पटका. Abhishek Sharma का बल्ला एक बार फिर चला. ओपनर ने महज 39 गेंदों में 74 रन कूट डाले. फिर हुआ फाइनल जिसमें पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए. टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 19.1 ओवर में ऑल आउट हो गई. हालांकि फाइनल में हमारे ओपनर कुछ खास नहीं कर पाए मगर मिडिल ऑर्डर और लोअर मिडिल ऑर्डर ने बढ़िया मोर्चा संभाला. शिवम दुबे ने 22 गेंदों पर 33 रनों की सधी हुई पारी खेली तो तिलक वर्मा ने 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए. वैसे तो मैच आखरी ओवर तक गया, थोड़ा रोमांच भी आया लेकिन हकीकत यही है कि टीम इंडिया हर मैच में आगे रही.
अब यही पिटा हुआ माइंड सेट लेकर पाकिस्तान फिर से हमारे सामने आने वाली है. कुछ कहने की जरूरत नहीं. वैसे भी The Alchemist में Paulo Coelho ने लिखा है,
जो एक बार होता है वो दोबारा नहीं होता. जो दोबारा होता है वो तीसरी बार जरूर होता है
जो तीसरी बार होता है वो बार-बार होता है. यह खाकसार ने लिख दिया. अपना संडे तो सेट है.
वीडियो: दिल्ली में खुले सीवर में गिरने से शख्स की मौत, चश्मदीद ने क्या बताया?














.webp?width=275)

.webp?width=120)





