The Lallantop

भारत-पाक मैच पर मंडरा रहा बारिश का खतरा? वेदरमैन ने दी गुड न्यूज

T20 World Cup 2026 : 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में IndvsPak आमने-सामने होंगे. श्रीलंका के मौसम विभाग की एक रिपोर्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी. क्या सच में इस मैच में बारिश का खलल पड़ने वाला है?

Advertisement
post-main-image
15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना है. (फोटो-)

भारत-पाकिस्तान (IndvsPak) तैयार हैं. सबकी नज़रें कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम पर टिकी हैं. ग्रुप ए का टॉपर इस मुकाबले से निकलने वाला है. हालांकि, क्या ये मुकाबला सिर्फ एक ग्रुप स्टेज मैच भर है?  नहीं, क्योंकि आमने-सामने वो दो धुरंधर टीमें हैं, जिनकी राइवलरी की कसीदे पढ़े जाते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लेकिन, 13 फरवरी से ही इस मैच में मौसम के खलल की खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया है. सबके मन में एक ही बात है. पहले ही इस मैच को लेकर इतना ड्रामा हो चुका है. अब बारिश का खलल नहीं देखना चाहते. अगर आपके मन में भी यही बात है तो निश्चिंत हो जाइए. बारिश भी इस मुकाबले को नहीं रोक सकता. हम ऐसा क्यों कह रहे हैं वो विस्तार से समझते हैं.

कहां से आई बारिश की बात?

सबसे पहले ये कि बारिश की बात आई कहां से. दरअसल, श्रीलंका के मौसम विभाग ने ये ऐलान किया कि भारत-पाक मैच पर बारिश का गहरा संकट है. विभाग ने अपने नैचुरल हजार्ड अर्ली वॉर्निंग सेंटर से आई रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बताया कि दक्ष‍िण पूर्व बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है.

Advertisement

ये भी पढ़ें : सूर्या ने अभिषेक, तारिक पर की बात, हैंडशेक के सवाल पर ले गए मजे!

वहीं, एक्यूवेदर की भी मानें तो 15 फरवरी को शाम 5 बजे बारिश की संभावना है. हालांकि, मैच के वक्त बारिश की संभावना नहीं है. लेकिन, मैच के दौरान बादल छाए रह सकते हैं. तापमान भी 27° सेल्सियस रह सकता है और ह्यूमिडिटी भी 70% होने की संभावना है.

वेदरमैन ने क्या बताया?

हालांकि, वेदरमैन नवदीप दहिया ने जो नई अपडेट दी है, वो क्रिकेट फैंस के लिए काफी राहत वाली है. दहिया ने बताया है कि थोड़ी बहुत बारिश दोपहर और शाम में हो सकती है. लेकिन, शाम 6 बजे के बाद मौसम में काफी सुधार हो जाएगा. उन्होंने ये कहा है कि थोड़े बहुत बादल होंगे, लेकिन पूरे मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है. साथ ही उन्होंने ये भी आश्वासन दिया कि मैच बिना रुकावट होगा या हो सकता है कि कुछ ओवर्स कम हो जाएं.

Advertisement
weatherman dahiya
वेदरमैन की प्रिडिक्शन.

 

आगा ने मौसम पर की थी बात

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौसम पर बात की थी. आगा ने कहा था कि बारिश का होना या न होना उनके हाथ में नहीं है. वो मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वहीं, भारतीय कप्तान ने भी तैयारियों को लेकर सकारात्मक बातें की हैं. उन्होंने कंडीशंस और तारिक उस्मान के चेलैंज की बातों को ये कहकर हवा में उड़ा दिया कि उनकी टीम हर चुनौती के लिए तैयार है. 

वीडियो: पाकिस्तानी बॉलर मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को स्लॉगर क्यों बताया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement