The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ind vs pak t20 world cup suryakumar yadav talks about usman tariq abhishek sharma replies salman agha on handshake

सूर्या ने अभिषेक, तारिक पर की बात, हैंडशेक के सवाल पर ले गए मजे!

IndvsPak मैच को लेकर कप्तान Salman Ali Agha के बाद कप्तान Suryakumar Yadav भी प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे. इस दौरान सूर्या ने Abhishek Sharma और Usman Tariq पर बात की.

Advertisement
pic
14 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 14 फ़रवरी 2026, 08:38 PM IST)
Abhishek Sharma, Suryakumar Yadav, IndvsPak
सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभ‍िषेक, उस्मान पर बात की. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे. इस दौरान सूर्या ने न सिर्फ सलमान अली आगा की बातों पर जवाब दिया, बल्कि हैंडशेक वाले सवाल पर हंसी ठिठोली भी कर दी. साथ ही टीम के ओपनर अभ‍िषेक शर्मा को लेकर भी उन्होंने बड़ा अपडेट दे दिया है. 

मैच को लेकर सूर्या ने कहा?

सूर्या ने बताया कि टीम इंडिया पहले से ही हर परिस्थ‍िति के लिए तैयार थी. उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर ही था. मैच को लेकर सूर्या ने कहा कि टीम शेड्यूल के अनुसार ही तैयारी कर रही थी. उन्होंने कहा,

हम शेड्यूल के हिसाब से तैयारी कर रहे थे. हमारी फ्लाइट्स बुक थीं. हम पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह तैयार थे.

सूर्या ने पाकिस्तानी कप्तान के एडवांटेज वाली बात पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा,

हम यहां काफी क्रिकेट खेल चुके हैं, इसलिए हालात और पिच से अच्छी तरह वाकिफ हैं.

दरअसल, पाकिस्तान की टीम करीब एक हफ्ते से श्रीलंका में है. इसलिए सवाल उठ रहे थे कि पाकिस्तान के पास तैयारियों के लिए ज्यादा मौका है.

ये भी पढ़ें : सलमान आगा को सूर्या से हैंडशेक करना है! तारिक को खास बोलने पर भड़के

अभ‍िषेक को लेकर क्या बताया?

पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिषेक शर्मा को खिलाने जाने की इच्छा जताई थी. इस पर सूर्या ने मुस्कुराते हुए कहा,

अगर पाकिस्तान चाहता है कि हम अभिषेक को खिलाएं, तो ठीक है हम उन्हें जरूर खिलाएंगे.

सूर्या से भी आगा की तरह हैंडशेक पर सवाल पूछा गया. इस पर सूर्या ने मुस्कुराते हुए कहा,

इसे मैच के समय के लिए छोड़ दीजिए. आप अच्छी नींद लीजिए, देखिए क्या होता है.

सूर्या ने प्लेइंग XI में टीम संयोजन की चुनौती पर भी बात की. उन्होंने स्वीकार किया कि अति‍रिक्त स्पिनर या पेसर ख‍िलाने का चुनाव करना आसान नहीं है. उन्होंने कहा,

हमारे पास क्वालिटी स्पिनर भी हैं और क्वालिटी पेसर भी. एक्स्ट्रा पेसर और एक्स्ट्रा स्पिनर के बीच चुनाव करना आसान नहीं है. यह बहुत मुश्किल फैसला है.

तारिक के सवाल पर क्या बोले सूर्या?

साथ ही सूर्या ने उस्मान तारिक का सामना करने के सवाल पर भी बात की. उन्होंने कहा कि हमारी टीम किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. 

इससे पहले, पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने भी तैयारियों को लेकर आश्वासन जताया था. हालांकि, उन्होंने ये स्वीकार किया था कि भारत के ख‍िलाफ उनका इतिहास अच्छा नहीं रहा है. लेकिन, वो सिर्फ इस मुकाबले पर ध्यान केंद्र‍ित कर रहे हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए सम्मान की लड़ाई है. दोनों ही टीम मुकाबले को किसी भी हाल में जीतने की मंशा से उतरेगी. साथ ही ये मैच ग्रुप के टॉपर का भी फैसला करेगा. ऐसे में टीम कॉम्बिनेशन और प्लानिंग दोनों ही अहम होंगे. रिकॉर्ड देखें तो भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर काफी भारी है.

वीडियो: पाकिस्तानी बॉलर मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को स्लॉगर क्यों बताया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()