भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ने 10वीं बार वर्ल्डकप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. 4 फरवरी को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर भारतीय टीम ने फाइनल का टिकट कटाया. अब 6 फरवरी को टीम इंडिया खिताबी मुकाबले के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगी.
अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत 10वीं बार फाइनल में, सूर्यवंशी ने कूटा, एरोन ने बहुत कूटा!
Under 19 World Cup में भारतीय टीम अब तक अजेय रही है. फाइनल में जगह बनाने के साथ ही अब भारतीय टीम की निगाहें छठी बार अंडर-19 ट्रॉफी अपने नाम करने की होगी. भारत अब तक सबसे ज्यादा पांच बार यह टूर्नामेंट जीत चुका है.


जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही अफगानिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए. अफगान टीम की ओर से फैजल शिनोजादा (110 रन) और उजैरुल्लाह नियाजई (नाबाद 101 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं. भारत की ओर से दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.
311 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलवाई. उन्होंने मात्र 25 गेंदो में अर्धशतक ठोक दिया. भारत को पहला झटका 90 के स्कोर पर लगा. इसके बाद कप्तान आयुष म्हात्रे और एरोन जॉर्ज ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन जोड़े. कप्तान के आउट होने के बाद एरोन ने विहान मल्होत्रा के साथ 96 रन की साझेदारी की. भारत लक्ष्य से 11 रन दूर था तब एरोन शतकीय पारी खेलकर आउट हुए.
टीम के लिए विजयी रन वेदांत के बल्ले से निकले. एरोन जॉर्ज ने 104 गेंदों में 15 चौकों और दो छक्कों की मदद से 115 रनों की पारी खेली, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में 68 रन बनाए. उनकी पारी में 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे ने 62 और विहान ने नाबाद 38 रनों की पारी खेली.
अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अब तक अजेय रही है. फाइनल में जगह बनाने के साथ ही अब भारतीय टीम की निगाहें छठवीं बार अंडर-19 ट्रॉफी अपने नाम करने की होगी. भारत अब तक सबसे ज्यादा पांच बार यह टूर्नामेंट जीत चुका है. साल 2000, 2008, 2018 और 2022 में टीम अंडर-19 खिताब अपने नाम कर चुकी है. युवराज सिंह, विराट कोहली, शिखर धवन, इरफान पठान और कुलदीप यादव जैसे दिग्गज प्लेयर भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं.
वीडियो: अंडर 19 वर्ल्डकप के वो बल्लेबाज़ जिन्हें जीत के बाद उभरता सितारा कहा जाने लगा है!














.webp?width=275)



.webp?width=120)



