The Lallantop

एशियन गेम्स 2026 से पहले जापान से भिड़ेगी श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया, वजह बेहद खास है

एशियन गेम्स में पुरुष कैटेगरी में मेजबान जापान समेत कुल 10 टीमें गोल्ड के लिए दावेदारी पेश करेंगी. इसमें 5 टीमें ICC की फुल मेंबर हैं.

Advertisement
post-main-image
एशियन गेम्स में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर ही करेंगे. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत की पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ सानो इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगी, जो भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के तहत होगा।
  • यह मैच भारत और जापान के बीच 75 साल पुरानी राजनयिक संबधों के अवसर पर खेला जा रहा है, और यह पहल शिखर वार्ता के दौरान हुई समझौते का परिणाम है, जिसमें खेल के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना भी शामिल है।
  • 'सुजुकी कप' नामित इस मुकाबले के बाद, भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगी, जहां मेन्स क्रिकेट का आयोजन 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा।

भारत की महिला और पुरुष क्रिकेट टीमें एशियन गेम्स में हिस्सा लेने जापान जाएंगी. यह पहला मौका है जब भारतीय टीमें जापान की जमीन पर क्रिकेट मैच खेलेंगी. अब तक के तय शेड्यूल के मुताबिक, दोनों टीमों को सीधे एशियन गेम्स में मैच खेलने थे लेकिन अब प्लान बदल गया है. भारतीय पुरुष टीम एशियन गेम्स से पहले ही जापान के खिलाफ एक मैच खेलेगी. ये मुकाबला भारत और जापान के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर हो रहा है.

Advertisement
जापान के खिलाफ मैच खेलेगा भारत

जापान के खिलाफ होने वाला ये टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला एशियाई खेलों से पहले भारतीय टीम के लिए अहम प्रैक्टिस मैच जैसा होगा. BCCI ने एक बयान में कहा, 

जापान क्रिकेट संघ और BCCI को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि दोनों देशों की पुरुष टीम भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के समारोह की शुरुआत के लिए एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगी.

Advertisement
मैच की खास वजह

यह मैच तोचिगी प्रीफेक्चर के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा. इसी ट्रॉफी को ‘सुजुकी कप’ नाम दिया गया है. इस बयान में आगे कहा गया कि मैच ‘स्पोर्ट 75’ पहल का पहला कदम होगा. यह पहल जापानी प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच शिखर वार्ता के दौरान हुए समझौते से शुरू हुई है. इसका उद्देश्य खेल के क्षेत्र में भारत और जापान के लोगों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना है. इसमें 2036 में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी करने की भारत की महत्वाकांक्षा को भी ध्यान में रखा गया है.

यह भी पढ़ें- IPL में बतौर इंपैक्ट प्लेयर नहीं खेलेंगे धोनी! CSK के पूर्व क्रिकेटर ने बताई वजह

एशियन गेम्स का शेड्यूल

बता दें कि एशियन गेम्स में पुरुष कैटेगरी में मेजबान जापान समेत कुल 10 टीमें गोल्ड के लिए दावेदारी पेश करेंगी. इसमें 5 टीमें ICC की फुल मेंबर हैं. मेन्स क्रिकेट का आयोजन 24 सितंबर से 3 अक्टबूर तक होगा. भारत इसके लिए टीम का ऐलान कर चुका है. टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी. वहीं महिला क्रिकेट के मुकाबले 17 सितंबर से शुरू होंगे.

Advertisement

वीडियो: स्मृति मंधाना का धमाकेदार शतक, महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बनी

Advertisement