उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. फिर आरोपी ने खुद की भी जान ले ली. मृतक टीचर की पहचान 26 वर्षीय निशात फातिमा के रूप में हुई है. 28 वर्षीय आरोपी का नाम सऊद अंसारी बताया गया है.
स्कूल टीचर को बच्चों के सामने हाथ पकड़ कर बाहर लाया, फिर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी
UP school teacher murder: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दोनों कथित तौर पर रिलेशनशिप में थे. बताया गया कुछ समय पहले ही फातिमा ने सऊद अंसारी से अलग होने का फैसला किया था. कथित तौर पर इससे नाराज आरोपी टीचर के स्कूल पहुंचा और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी.

दोनों कथित तौर पर रिलेशनशिप में थे. बताया गया कुछ समय पहले ही फातिमा ने सऊद अंसारी से अलग होने का फैसला किया था. कथित तौर पर इससे नाराज आरोपी टीचर के स्कूल पहुंचा और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी.
CCTV में टीचर के साथ नजर आया आरोपीमामला कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल का है. इंडिया टुडे से जुड़े अभिषेक वर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना सोमवार, 21 सितंबर की सुबह 11:30 बजे हुई. निशात फातिमा स्कूल की दूसरी मंजिल पर क्लास में बच्चों को पढ़ा रही थीं. तभी सऊद अंसारी बैग में तमंचा लेकर क्लासरूम में पहुंचा. वहां दोनों की बहस हुई. इस बीच आरोपी ने बैग से बंदूक निकालकर फातिमा पर गोली चला दी.
फायरिंग की आवाज सुनकर चीख-पुकार मच गई. स्टाफ भागकर मौके पर पहुंचा. लेकिन, इसी बीच सऊद ने खुद को भी गोली मार ली. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
रिकॉर्डेड वीडियो में दिखता है कि फातिमा और अंसारी के बीच बहस हो रही है. तभी आरोपी, टीचर का हाथ पकड़कर उन्हें अंदर लेकर जाता है. वहां खड़े बच्चे और अन्य अध्यापक ये सब देख रहे होते हैं.
टीचर की हत्या से बच्चे भी डर गए और रोने लगे. स्कूल मैनेजमेंट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरी बिल्डिंग को खाली कराया. पेरेंट्स को बुलाकार बच्चों को घर भेज दिया. लखीमपुर खीरी जिले के डीएम अंजनी कुमार सिंह और जिले की एसपी ख्याति गर्ग भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए.
एसपी ख्याति घर ने बताया कि यह स्कूल पांचवी क्लास तक है. टीचर निशात फातिमा लगभग 1 साल से यहां पर पढ़ा रही थी. उसने मिलने यहां एक लड़का सऊद अंसारी आया था. उसने पहले टीचर को मिलने के लिए नीचे बुलाया फिर सीढ़ियों के रास्ते ऊपर कॉरिडोर लेकर गया. वहां उनके बीच बातचीत हुई.
ये भी पढ़ें: अमेरिकी मीडिया से भिन्नाए ट्रंप को जोहरान ममदानी ने पत्रकारों के सामने आईना दिखाया
लेकिन बातचीत के बीच में ही लड़के ने तमंचा निकालकर लड़की के ऊपर फायरिंग कर दी. फिर खुद को भी गोली मार ली. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटना के चलते 22 सितंबर को स्कूल बंद रखा गया.
वीडियो: 14 साल पुराने Dharmasthala Rape Case की दोबारा जांच, SC ने दिए सिर्फ 90 दिन











