The Lallantop

भारत की अंडर-18 हॉकी टीम बनी चैंपियन, एशिया कप फाइनल में जापान को रौंदा

भारतीय हॉकी (Indian Hockey) के लिए 6 जून का दिन खास रहा. भारत की अंडर-18 मेंस हॉकी टीम ने एशिया कप फाइनल 2026 (Asia Cup Final 2026) में जापान को हराकर गोल्ड मेडल जीता. वहीं, विमेंस कैटेगरी में भारत की अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया.

Advertisement
post-main-image
भारत की मेंस अंडर-18 टीम ने जीता गोल्ड मेडल (फोटो- Hockey India)

भारत की मेंस अंडर-18 हॉकी टीम (India Men's U-18 Hockey Team) ने एशिया कप 2026 के फाइनल में कमाल कर दिया. खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने होस्ट जापान (Japan) को 4-1 से रौंदकर गोल्ड मेडल जीता. भारतीय टीम ने फाइनल में शुरुआत से ही दबदबा बनाया. इसके चलते जापान को वापसी करने का मौका नहीं मिला. इससे पहले, वि‍मेंस कैटेगरी में भारत की अंडर-18 हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शानदार कामयाबी के लिए पुरुष और महिला हॉकी टीम को बधाई दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मेंस टीम ने कमाल कर दिया

अंडर-18 एशिया कप फाइनल में भारत की मेंस टीम ने शुरुआत से ही अटैक किया. टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाए हुए जापान के डिफेंस को भेद दिया. भारत को 90 सेकेंड के अंदर पेनाल्टी कॉर्नर मिला. इसका फायदा उठाते हुए आशीष तानी पूर्ति ने पहला गोल किया. भारत ने पहले क्वार्टर में जापान पर 1-0 की बढ़त बना ली.

दूसरे क्वार्टर में जापान ने भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की. लेकिन, भारत के मजबूत डिफेंस के आगे जापान की एक न चली. अपोनेंट टीम को दूसरे क्वार्टर में एक पेनाल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन जापान की टीम गोल नहीं कर पाई. इस बीच टीम इंडिया ने काउंटर अटैक किया. दूसरे क्वार्टर में भारत दो गोल करके 3-0 से आगे हो गया. दूसरे हाफ में भारत की तरफ से आशीष तानी पूर्ति और कप्तान केतन कुशवाहा ने गोल दागे.

Advertisement

तीसरे क्वार्टर में  भी भारत का दबदबा कायम रहा. थर्ड क्वार्टर में भी भारत की तरफ से एक गोल हुआ. यह गोल आशीष तानी पूर्ति ने किया. पूर्ति ने इस मुकाबले में गोल की हैट्रिक लगाई. थर्ड क्वार्टर में भारत का स्कोर 4-0 था. यहां से वापसी करना जापान के लिए मुश्किल हो गया था. चौथे क्वार्टर में जापान की तरफ से एक गोल किया गया. लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी. भारत ने जापान को इस मुकाबले में 4-1 से हारकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया.

ये भी पढ़ें: फ्रेंच ओपन 2026: 19 साल की मिरा आंद्रेवा कैसे बनीं क्ले कोर्ट चैंपियन?

अंडर-18 एशिया कप फाइनल भारत की तरफ से आशीष तानी पूर्ति ने दूसरे, 28वें और 34वें मिनट में गोल किया. वहीं, कैप्टन केतन कुशवाहा ने 30वें मिनट में गोल दागा. जापान की तरफ से सिर्फ एक गोल हुआ. यह गोल नुमादा गाकू ने 52वें मिनट में किया था.

Advertisement
पीएम मोदी ने दी बधाई

अंडर-18 एशिया कप में गोल्ड मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी. उन्होंने X पर लिखा,

हमारे युवा हॉकी प्लेयर्स की शानदार कामयाबी!

इंडियन मेंस अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त स्किल और टीमवर्क दिखाया. इसका रिजल्ट फाइनल में यादगार जीत मिली. यह जीत हमारे युवाओं के बीच हॉकी की बढ़ती पाॅपुलैरिटी को दिखाती है. टीम को भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं.

पीएम मोदी की X पर पोस्ट
पीएम मोदी की X पर पोस्ट
महिला टीम को भी बधाई दी

अंडर-18 विमेंस एशिया कप 2026 में भारत की महिला हॉकी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया. इंडियन विमेंस टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में साउथ कोरिया को 3-0 से हराया. इस मैच में भारत की तरफ से संदीपिका कुमारी ने दूसरे मिनट में गोल किया. 16वें मिनट में कप्तान स्वीटी कुजूर ने दूसरा गोल करके टीम को मजबूत बढ़त दिला दी. जबकि, 33वें मिनट में नौशीन नाज ने तीसरा गोल करके करके बॉन्ज मेडल पक्का कर दिया. दक्षिण कोरिया की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई.  

पीएम मोदी ने भारत की अंडर-18 महिला हॉकी टीम को भी जीत की बधाई  दी. प्रधानमंत्री ने X पर लिखा,

भारत की अंडर-18 महिला हॉकी टीम को एशिया कप 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई. विमेंस टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपना जज्बा दिखाया. यह उपलब्धि भारत में महिला हॉकी की बढ़ती ताकत और हमारे प्लेयर्स की क्षमता को दिखाती है. टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाए.

पीएम की X पर पोस्ट
पीएम की X पर पोस्ट

अंडर-18 एशिया कप में महिला हॉकी टीम का ब्रॉन्ज मेडल जीतना काफी सकारात्मक रहा. इसकी वजह से टीम इंडिया ने एक अच्छे नोट पर यह टूर्नामेंट खत्म किया. भारत की महिला टीम को सेमीफाइनल में चीन से हर्टब्रेकिंग हार मिली थी. इसकी वजह से टीम इंडिया फाइनल में नहीं पहुंच पाई. लेकिन, विमेंस टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर काफी हद तक सेमीफाइनल में मिली हार की भरपाई कर ली. 

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?

Advertisement